लाइव न्यूज़ :

UP: मिलिए सब इंस्पेक्टर रणजीत से जो अयोध्या के गरीब बच्चों को फ्री में दे रहा है शिक्षा, पुलिस ड्रेस में खुले आसमान के नीचे ऐसे पढ़ाता है अधिकारी, देखें फोटो

By आजाद खान | Updated: July 21, 2022 14:38 IST

सब इंस्पेक्टर रणजीत ने बताया कि जब कभी भी उसे छुट्टी मिलती है तो वह इन बच्चों को पढ़ाने के लिए यहां चला आता है। बच्चे भी काफी पसंद से यहां पर पढ़ाई कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या जिले का एक सब इंस्पेक्टर गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा दे रहा है। वे इन बच्चों के साथ इनके माता पिता को भी कई अन्य मुद्दों पर जागरूक करता है। सब इंस्पेक्टर गरीब बच्चों के लिए पेन, पेंसिल और कॉपी भी खुद खरीद कर लाता है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक सब इंस्पेक्टर द्वारा खुले में पेड़ के नीचे छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाते और उनका क्लास लेने की एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव (SI Ranjeet Yadav) इलाके के गरीब बच्चों को ऐसे ही खुले में बैठाकर उन्हें फ्री में शिक्षा देते है। 

यहीं नहीं वह समय-समय पर इन बच्चों के लिए पढ़ाई में लगने वाले सामान भी लाते है। रणजीत का साथ उनका एक दोस्त भी निभाता है जो वह भी सरकारी काम करते है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव खुर्जा कुंड के पास जयसिंह वार्ड के मलिन बस्ती के बच्चों को इस तरीके से खुले में पढ़ाते है। यहां पर स्कूल के नाम पर कुछ नहीं है, न यहां को स्लूक की दीवार है और न ही कोई टेबल चेयर है। फिर भी इलाके के गरीब, असहाय, और भिक्षावृति से जुड़े बच्चे यहां रणजीत से शिक्षा लेते है। 

यहां पर पढ़ने वाले अधिकतर बच्चों के माता पिता गरीब है और वे भीख मांगने का काम करते है। ऐसे रणजीत ने केवल इन बच्चों का बल्कि इनके माता पिता का भी ख्याल रखते है। वे उन्हें शिक्षा, स्वच्छता और नशामुक्ति के प्रति जागरुक भी करते हैं। 

रणजीत बच्चों को देते है कॉपी और कलम

रणजीत इन बच्चों का हर तरीके से मदद करते है। वे बीच-बीच में इनके लिए पेन, पेंसिल और कॉपी भी लाते है। इस खुले स्कूल में करीब 25 से 30 बच्चे पढ़ते है। रणजीत ने बताया कि वह पिछले चार से पांच महीने से इन बच्चों को पढ़ा रहा है। उसने इस स्कूल का नाम अपना स्कूल रखा है। 

यहां पढ़ रहे बच्चों ने बताया कि उन्हें यहां पढ़ना अच्छा लगता है इसलिए वे हमेशा यहां आते है। बच्चों ने यह भी कहा कि वे आगे पढ़ना भी चाहते है और उनको स्कूल जाने का भी काफी मन है। 

कौन है रणजीत 

रणजीत आज़मगढ़ के एक छोटे से गांव भदसार के निवासी है। इन्होंने बीएचयू से दर्शनशात्र विषय में ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की है। रणजीत इलाके में सब इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात है। 

उन्होंने बताया कि जब कभी भी उन्हें छुट्टी मिलती है, वे इन बच्चों को पढ़ाने के लिए चले आते है। रणजीत का साथ उनका एक दोस्त प्रमोद यादव भी देता है जो कृषि विभाग में नियुक्त है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअयोध्याएजुकेशनPoliceAzamgarh Police of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी