लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को बताया प्रचार सामग्री, कहा- इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2023 16:53 IST

विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर आपत्ति जताई और कहा कि "इसमें कोई वस्तुनिष्ठता नहीं है।" इसके अलावा उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री को भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है और फिल्म को "एक प्रचार सामग्री, एक विशेष बदनाम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पक्षपात, वस्तुनिष्ठता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता का जारी रहना स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि ध्यान दें कि इसे भारत में प्रदर्शित नहीं किया गया है...हमें लगता है कि यह एक प्रचार सामग्री है, जिसे एक विशेष बदनाम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया है। 

उन्होंने आगे कहा कि पक्षपात, वस्तुनिष्ठता की कमी और औपनिवेशिक मानसिकता का जारी रहना स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। कुछ भी हो, यह फिल्म या डॉक्यूमेंट्री उस एजेंसी और व्यक्तियों पर एक प्रतिबिंब है जो इस कहानी को फिर से फैला रहे हैं। यह हमें इस कवायद के उद्देश्य और इसके पीछे के एजेंडे के बारे में सोचने पर मजबूर करता है। स्‍पष्‍ट रूप से, हम ऐसे प्रयासों को महिमामंडित नहीं करना चाहते हैं।

बता दें कि "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" नामक एक नई बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है। जब घातक साम्प्रदायिक दंगे हुए तब मोदी पश्चिमी राज्य गुजरात के मुख्यमंत्री थे। गुजरात की तत्कालीन भारतीय जनता पार्टी सरकार की दंगों से निपटने के लिए तीखी आलोचना की गई थी, जिसके बारे में विरोधियों ने तर्क दिया कि यह मिलीभगत थी। हालांकि, इस मामले को लेकर कई तरह के तर्क अब तक सामने आ चुके हैं।

वहीं, द फ्री प्रेस जर्नल ने स्क्रॉल।इन के हवाले से बताया कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" को यूट्यूब से बुधवार को हटा दिया गया। जानकारी के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री को मंगलवार को रिलीज किया गया था। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के कई विरोधियों ने गुरुवार को एक अभियान चलाकर लोगों से पाइरेटेड यूट्यूब अकाउंट द्वारा अपलोड की गई डॉक्यूमेंट्री को देखने का आग्रह किया।

देखिए विपक्ष की प्रतिक्रिया

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBBCबीबीसीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला