डेनमार्क जलवायु शिखर सम्मेलन में नहीं जा पाएंगे अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्रायलय ने नहीं दी हरी झंडी

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: October 9, 2019 07:01 PM2019-10-09T19:01:40+5:302019-10-09T19:15:16+5:30

सीएम केजरीवाल को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रण मिला था। इसमें शामिल होने के लिए केजरीवाल ने महीनेभर से ज्यादा वक्त पहले विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मंजूरी के लिए अर्जी लगाई थी। 

MEA declines Arvind Kejriwal political Clearance for visiting C-40 Climate Summit in Denmark | डेनमार्क जलवायु शिखर सम्मेलन में नहीं जा पाएंगे अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्रायलय ने नहीं दी हरी झंडी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। (फाइल फोटो)

Highlightsविदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य सात लोगों को डेनमार्क जाने के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी है।डेनमार्क के कोपेनहेगन में चार दिवसीय सी-40 जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन है।

विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य सात लोगों को डेनमार्क जाने के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं दी है। डेनमार्क के कोपेनहेगन में चार दिवसीय सी-40 जलवायु शिखर सम्मेलन का आयोजन है। यह बुधवार (9 अक्टूबर) से 12 अक्टूबर तक चलेगा। सीएम केजरीवाल को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रण मिला था। इसमें शामिल होने के लिए केजरीवाल ने महीनेभर से ज्यादा वक्त पहले विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मंजूरी के लिए अर्जी लगाई थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम केजरीवाल के दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के कई बार आजमाए जा चुके ऑड-ईवन फॉर्मूला  जलवायु संकट से बचने के लिए सकारात्मक असर छोड़ा है। इसी के तहत सीएम केजरीवाल को इस जलवायु शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था।



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल के दौरे को मंजूरी नहीं देने पर सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ''यह मेयर स्तर की कांफ्रेंस है और इसमें पश्चिम बंगाल के एक मंत्री शामिल होंगे।''

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल को कोपेनहेगन के लिए राजनीतिक मंजूरी नहीं देने पर घेरा। संजय सिंह ने कहा, यह दुर्भाग्य है और मेरी समझ से परे हैं कि क्यों नरेंद्र मोदी जी की सरकार हमारे साथ इतने दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम क्यों कर रही है। वह (केजरीवाल) छुट्टियों पर नहीं जा रहे हैं, बल्कि एशिया के 100 शहरों के मेयर से चर्चा करने के लिए जा रहे हैं और प्रदूर्षण खत्म करने को लेकर हमारे देश की अच्छी तस्वीर पेश करने जा रहे हैं।

Web Title: MEA declines Arvind Kejriwal political Clearance for visiting C-40 Climate Summit in Denmark

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे