लाइव न्यूज़ :

एमसीडी में मेयर चुनाव के लिए बीजेपी पार्षदों को प्रलोभन दे रही है 'आप', बीजेपी का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: December 10, 2022 15:18 IST

भाजपा ने दावा किया कि वार्ड नंबर 206 की पार्षद मोनिका पंथ ने दावे के सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्ड दिखाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर सीसीटीवी फुटेज के साथ एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत करेगी। बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की 'एजेंट' शिखा गर्ग बीजेपी पार्षदों को लुभा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने मेयर चुनाव के लिए आप पर उनके पार्षद को प्रलोभन देने का आरोप लगायाबीजेपी ने कहा, वार्ड नंबर 206 की पार्षद मोनिका पंथ ने दावे के सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्ड दिखायाइसको लेकर बीजेपी सीसीटीवी फुटेज के साथ एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत करेगी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव परिणाम के कुछ दिनों बाद अपने पार्षदों को लुभाने की कोशिश कर रही है। शनिवार को बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एमसीडी चुनाव जीतने वाली मेयर चुनाव के लिए उनके पार्षदों को प्रलोभन देने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में उन्होंने प्रेस वार्ता की। 

वहीं शहजाद पूनावाला ने कहा, 'सबसे पहले हमने एमसीडी चुनाव से पहले टिकट के बदले नकद घोटाले को देखा। अब जब उन्हें मनचाहा नंबर नहीं मिला है। उन्होंने 'प्रलोभन फॉर पार्षद' लॉन्च किया है। उन्होंने कांग्रेस के साथ भी यही कोशिश की। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस के दो पार्षद आप में शामिल हो गए और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि वार्ड नंबर 206 की पार्षद मोनिका पंथ ने दावे के सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्ड दिखाया। उन्होंने कहा कि पार्टी अब इस मुद्दे को लेकर सीसीटीवी फुटेज के साथ एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत करेगी। बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की 'एजेंट' शिखा गर्ग बीजेपी पार्षदों को लुभा रही हैं। 

खुराना ने कहा, “शिखा गर्ग ने मोनिका पंथ से कहा कि हम पंथ को क्षेत्र निधि और अन्य धन प्रदान करेंगे। हम सभी समझते हैं कि 'अन्य फंड्स' का क्या मतलब है। हमारे पास सबूत हैं और हम सीसीटीवी फुटेज एसीबी को सौंपेंगे।”

अरविंद केजरीवाल को चेतावनी, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता ने कहा, “यह अरविंद केजरीवाल के लिए एक चेतावनी है। वे भाजपा के पार्षद हैं न कि आप के पार्षद जो बिक जाएंगे। भाजपा पार्षदों को लुभाने की कोशिश न करें। आप बिक सकती है, भाजपा बिक नहीं सकती।

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 250 वार्ड वाली एमसीडी में 134 सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं हैं और कांग्रेस सिर्फ नौ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं। 

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप