लाइव न्यूज़ :

एमसीडी चुनाव: कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान के खिलाफ FIR, पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का आरोप, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2022 07:25 IST

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडेय ने दावा किया कि जब उप निरीक्षक अक्षय ने खान से पूछा कि क्या उनके पास इस बैठक की अनुमति है तो खान ‘‘नाराज’’ हो गए और अक्षय के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान के पुलिसकर्मी से बहस का वीडियो सामने आया है।भीड़ में लोग आसिफ खान के समर्थन में नारे लगा रहे हैं और पुलिसकर्मी से हाथापाई कर रहे हैं।

नयी दिल्लीः राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बगैर शाहीन बाग इलाके में चुनावी सभा करने को लेकर सवाल करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने एक पुलिसकर्मी की कथित रूप से ‘पिटाई’ कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में शाहीन बाग थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186 और 353 (मारपीट और सरकारी कर्मचारी को जबरन काम करने को रोकना) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, निगम चुनाव में शाहीन बाग से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता आरिफ खान तैयब मस्जिद के सामने 20-30 लोगों को संबोधित कर रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) ईशा पांडेय ने दावा किया कि जब उप निरीक्षक अक्षय ने खान से पूछा कि क्या उनके पास इस बैठक की अनुमति है तो खान ‘‘नाराज’’ हो गए और अक्षय के साथ ‘दुर्व्यवहार’ करना शुरू कर दिया। वहीं, खान का दावा है कि उन्हें पता चला था कि आप प्रत्याशी मतदाताओं को नकदी बांट रहा है, जिसके बाद वे तैयब मस्जिद गए थे। 

बताया जा रहा है कि  AAP  के उम्मीदवार वाजिद खान ने जुमे की नमाज के बाद मौलाना को 50 हजार रुपए दिये। आरोप है कि वाजिद खान ने मौलाना को 50 हजार रुपए के बदले उनको वोट देने की अपील करने को कहा। इसको लेकर वहां हगामा हो गया जिसके बाद आसिफ खान वहां पहुंचे थे।

टॅग्स :दिल्लीकांग्रेसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति