लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र सिंह: MBBS और MD (मेडिसिन) डिग्रीधारी, एम्स के छात्र रहे, इनके कार्यकाल में देश को पहला लोकपाल मिला

By भाषा | Updated: May 31, 2019 00:15 IST

डॉक्टर के तौर पर उन्होंने मरीजों का इलाज भी किया है और केंद्रीय मंत्री के तौर पर नौकरशाही को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिया। राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में सिंह की क्षमता को मान्यता उस वक्त मिली जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्य स्तरीय राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा।

Open in App

जितेंद्र सिंह ने अपने पूरे करियर में कई भूमिकाएं निभाई हैं। डॉक्टर के तौर पर उन्होंने मरीजों का इलाज भी किया है और केंद्रीय मंत्री के तौर पर नौकरशाही को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दिया। राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में सिंह की क्षमता को मान्यता उस वक्त मिली जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राज्य स्तरीय राजनीति से राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा।

साल 2014 में नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तो सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया और फिर उन्हें सबसे ताकतवर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री का पद दिया गया। हाल में 16वीं लोकसभा भंग होने तक सिंह कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री थे।

डॉक्टर से नेता बने सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भी रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हालिया लोकसभा चुनावों में 3.57 लाख से ज्यादा वोटों से पराजित किया।

राष्ट्रपति भवन में गुरूवार को आयोजित शपथ-ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर शपथ दिलाई। सिंह ने अपने कार्यकाल में सरकारी नौकरियों में कनिष्ठ स्तर के पदों के लिए साक्षात्कार का नियम और किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापन कराने के नियम को खत्म कर दिया ताकि शासन को नागरिक केंद्रित बनाया जा सके।

उन्होंने देश भर से आने वाली शासन संबंधी शिकायतों को सुलझाने की दिशा में भी बड़े बदलाव किए। देश के पहले लोकपाल की नियुक्ति में सिंह के मंत्रालय ने अहम भूमिका निभाई।

कार्मिक मंत्री के तौर पर सिंह के कार्यकाल में ही देश को पहला लोकपाल मिला। वह जम्मू-कश्मीर के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें स्थानीय नेताओं की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा है। एमबीबीएस और एमडी (मेडिसिन) डिग्रीधारी सिंह चेन्नई स्थित स्टैनली मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली के एम्स के छात्र रहे हैं।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल