लाइव न्यूज़ :

मायावती ने बढ़ती महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी पर घेरा मोदी सरकार को, जानिए क्या कहा बसपा नेत्री ने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 14:58 IST

बसपा प्रमुख मायावती ने भारतीय रुपये के लुढ़कते क्रम को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार को तीखा हमला बोला है। मायावती ने कहा कि महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के कारण जनता में बहुत हताशा है।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा नेत्री मायावती ने भारतीय रुपये के लुढ़कते क्रम को मुद्दा बनाते हुए मोदी सरकार पर हमला किया हैमायावती ने कहा कि जनता बेहद हताश है लेकिन मोदी सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैबढ़ती महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे के लिए मायावती ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने देश में बढ़ती महंगाई और मुद्रा की गिरावट पर मोदी सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाया है। बसपा नेत्री ने भारतीय रुपये के लुढ़कते क्रम को मुद्दा बनाते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण जनता का मनोबल टूट रहा है। उसमें हताशा आ रही है लेकिन मोदी सरकार को उससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

मायावती ने ट्विटर पर एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के लिए सीधे तौर पर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। मायावती ने अपने ट्विट में कहा, "भारतीय रुपये की विश्व बाज़ार में लगातार गिरावट भले ही सरकार के प्रतिष्ठा से सीधे तौर पर न जुड़ी हो तथा लोगों को भी इसकी ख़ास चिन्ता न हो, किन्तु इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमराती है व मनोबल भी टूटता है। सरकार महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की तरह रुपये के अवमूल्यन को हल्के में न ले।"

वहीं दूसके ट्वीट में मायावती ने केंद्र सरकार को महंगाई के मुद्दे पर संभल जाने का नसीहत देते हुए अपने कथन में रिजर्व बैंक समेत तमाम मौद्रिक संस्थाओं को चिंताओं को शामिल करते हुए कहा, "विदेशी मुद्रा भण्डार के भी घटकर दो साल के निचले स्तर पर आ जाने की ख़बर सुर्ख़ियों में है व रिज़र्व बैंक व अन्य सभी चिन्तित व व्याकुल। इसलिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों व प्राथमिकताओं का इसे दोष मानने के आरोप-प्रत्यारोप में न उलझ कर इस ओर त्वरित प्रभावी कदम उठाने की ज़रूरत।"

मालूम हो कि बसपा अध्यक्ष मायावती इन दिनों देश के तमाम मुद्दाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए न केवल मोदी और योगी सरकार को घेर रही हैं बल्कि यूपी में विपक्ष की भूमिका निभा रही समाजवादी पार्टी की भी बखूबी आलोचना कर रही हैं।

बीते दिनों मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी यूपी सदन में विपक्षी दल के दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन करने में पूरी तरह से फेल रही है। यही कारण है कि योगी सरकार निरंकुश तरीके से शासन कर रही है और उसे कानून-व्यवस्था का कोई ख्याल नहीं हैं। 

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyमोदी सरकारमुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत