लाइव न्यूज़ :

'अखिलेश यादव विदेश भागने की फिराक में हैं', मायावती का सपा पर पलटवार, कहा- राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देख सकती

By भाषा | Updated: April 28, 2022 14:00 IST

मायावती ने उन अटकलों को खारिज किया है कि वे राष्ट्रपति बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री बनना पसंद करेंगी। मायावती ने कहा कि वह दबे-कुचले लोगों की सेवा मुख्यमंत्री या देश की प्रधानमंत्री बनकर ही कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि वह मुख्यमंत्री या देश की प्रधानमंत्री बनकर कर दबे-कुचले लोगों को उनके पैरों पर खड़ा कर सकती हैंसपा के लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये मुझे राष्ट्रपति बनाने का जो सपना देख रहे हैं, उसे भूल जाएं: मायावतीअखिलेश अब विदेश भागने की फिराक में हैं, जहां उन्होंने काफी 'बंदोबस्त' कर लिया है: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उनको राष्ट्रपति बनाए जाने संबंधी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के बयान को खारिज करते हुए गुरुवार को कहा कि वह देश की प्रधानमंत्री बनना पसंद करेंगी और राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देख सकतीं। मायावती ने यहां एक बयान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा पर भाजपा को अपना वोट दिलाने का आरोप लगाया है,जो पूरी तरह से मनगढंत है बल्कि सच्चाई यह है कि सपा की वजह से ही भाजपा सत्ता में लौटी है।

मायावती ने कहा कि वह देश के दबे-कुचले लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने का कार्य देश का राष्ट्रपति बनकर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री या देश की प्रधानमंत्री बनकर ही कर सकती हैं, इसलिये सपा के लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये उन्हें राष्ट्रपति बनाने का जो सपना देख रहे हैं, उसे वह भूल ही जाएं।

अखिलेश यादव विदेश भागने की फिराक में हैं: मायावती

मायावती ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘ तमाम गठबंधन करने के बावजूद सपा सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। अब जनता को एहसास हो चुका है और अब वह आगे किसी भी चुनाव में सपा के बहकावे में नहीं आएगी। ऐसे में सपा अब कभी उत्तर प्रदेश की सत्ता में नहीं लौटेगी, इसीलिये वह (अखिलेश) अब विदेश भागने की फिराक में हैं, जहां उन्होंने पहले से ही अपना काफी 'बंदोबस्त' कर लिया है।’’

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को मैनपुरी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा था ''बसपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अपना वोट भाजपा को हस्तांतरित कर दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा मायावती को राष्ट्रपति बनाती है या नहीं।''  

टॅग्स :मायावतीअखिलेश यादवबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा