लाइव न्यूज़ :

मायावती ने औरेया में दलित छात्र की मौत पर कहा, 'योगी राज में दलितों, गरीबों, मजलूमों और अल्पसंख्यकों का हो रहा है शोषण'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 27, 2022 12:52 IST

यूपी के औरेया में दलित छात्र की मौत के मामले में नाराजगी जताते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने योगी सरकार को जमकर कोसा है और उसे दलित विरोधी करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने औरेया में हुई दलित छात्र की मौत के मामले में योगी सरकार पर बोला हमलायोगी सरकार ऐसे संगीन मामलों को रफादफा करने के बजाय तुरन्त प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेयोगी राज में दलितों, गरीबों, मजलूमों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हैं अत्याचार

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के औरैया में कथित तौर पर दलित छात्र की शिक्षक की पिटाई से हुई मौत के मामले में रोष व्यक्त करते हुए इसे योगी शासन में दलितों पर हो रहे अत्याचार की चरम सीमा बताया है। दलित छात्र के साथ हुई इस अमानवीय घटना पर नाराजगी जताते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने एक के बाद एक दो ट्वीट करते हुए योगी सरकार को जमकर कोसा है।

मायावती ने ट्वीट में कहा, "औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत पर सरकारी उदासीनता व लापरवाही का मामला काफी तूल पकड़ता जा रहा है। इंसाफ व उचित कार्रवाई के अभाव में लोग काफी आक्रोशित हैं। सरकार ऐसे संगीन मामलों को रफादफा करने के बजाय तुरन्त प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। बीएसपी की यह मांग।"

वहीं दूसरे ट्वीट में बसपा नेत्री ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "यूपी में दलितों, गरीबों, मजलूमों और अल्पसंख्यकों आदि के साथ-साथ महिलाओं की असुरक्षा का मामला भी काफी चर्चाओं में है। महिला पुलिसकर्मियों के विरुद्ध थाना में शोषण व अन्याय की खबरें भी लगातार सुर्खियों में हैं, जो सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे को गलत साबित करती हैं।"

बसपा प्रमुख मायावती के साथ भीम आर्मी भी इस घटना को लेकर बहुत आक्रामक है और उसके समर्थक छात्र के शव को औरेया के अछल्दा आदर्श इंटर कॉलेज के सामने रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्र के परिजनों को समझाकर शव को घर भेजना चाहा लेकिन उसी दौरान पुलिस की गाड़ियों पर पथराव होने लगा।

घटना के संबंध में पुलिस का आरोप है कि भीम आर्मी के समर्थक आक्रामक होकर कानून-व्यवस्था के लिए समस्या पैदा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक औरैया में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात को काबू करने में लगे हुए हैं।

दलित छात्र की मौत के बाद नाराज लोगों की मांग है कि यह दुर्घटनावश मौत का मामला नहीं है बल्कि यह सुनियोजित हत्या का मामला है। इस कारण आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया जाए। जानकारी के मुताबिक छात्र द्वारा परीक्षा में गलती करने पर टीचर द्वारा कथिततौर पर इस कदर पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyयोगी आदित्यनाथबीएसपीभीम आर्मीBhim Army
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?