लाइव न्यूज़ :

मायावती ने जन्मदिन पर मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-कांग्रेस की राह पर चल रही है बीजेपी, राजनीतिक फायदे के लिए सत्ता का दुरुपयोग

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2020 09:59 IST

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अर्थव्यवस्था, गरीबी, अशिक्षा और अराजकता को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है। मायावती ने कहा, पूरे देश में अराजकता और तनाव का माहौल है।

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है, बीजेपी की केंद्र सरकार भी कांग्रेस की नीतियों पर चल रही है। बीजेपी ने भी कांग्रेस की तरह जनहित के मुद्दों को नजर अंदाज कर दिया है। बीजेपी निजी स्वार्थ और राजनीतिक फायदे के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश तनाव के माहौल है। जो राष्ट्र के लिए चिंता का विषय है। 

मायावती ने कहा, पूरे देश में अराजकता और तनाव का माहौल है। बीजेपी की इन्हीं कमियों की वजह से कांग्रेस एंड कंपनी इसका फायदा उठा रही है। बसपा इन हालातों को लेकर काफी चिंतित है। 

मायावती ने कहा कि मोदी राज में अर्थव्यवस्था बीमार है और 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है। केंद्र की नीतियों की वजह से देश में गरीबी है, अशिक्षा और तनाव का माहौल है।

मायावती ने कहा, बसपा अनुशासित और कैडर आधारित पार्टी है एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन में विश्वास रखती है। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा,कांग्रेस और भाजपा झूठ की घिनौनी राजनीति कर रही है।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो