लाइव न्यूज़ :

मैनपुरी लोकसभा: बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी को बताया 'नकली पिछड़ा', कहा मुलायम सिंह यादव OBC के असली नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2019 13:53 IST

मुलायम सिंह यादव यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा, सपा और रालोद यूपी में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कुल सात चरणों में मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमैनपुरी लोकसभा सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव यहाँ से महागठबंधन उम्मीदवार हैं।2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम ने मैनपुरी और आजमगढ़ दोनों जगह से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी, हालाँकि उन्होंने मैनपुरी से इस्तीफा दे दिया था।यूपी में सपा, बसपा और अजित सिंह की रालोद महागठबंधन बनाकर लोकसभा चुनाव 2019 लड़ रहे हैं।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'नकली पिछड़ा' बताते हुए मुलायम सिंह यादव को ओबीसी का असली नेता बताया। 

मायावती मैनपुरी से सपा के लोकसभा चुनाव उम्मीदवार मुलायम सिंह यादव के लिए वोट माँग रही थीं। बसपा प्रमुख ने करीब दो दशकों बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मंच साझा किया। 

मैनपुरी में मंच पर मुलायम सिंह यादव और मायावती के साथ सपा के वर्तमान प्रमुख और यूपी के भूतपूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

मुलायम सिंह यादव ने चुनावी सभा में जनता से कहा कि वह आखिरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

मायावती ने चुनावी सम्बोधन में नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने गुजरात में बीजेपी सरकार के दौरान सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अपनी अगड़ी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल कर लिया था। 

अखिलेश यादव ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के ओबीसी वर्ग से आने पर सवाल खड़ा किया। अखिलेश ने कहा, "वो कागज पर पिछड़े हैं और हम जनम से पिछड़े हैं और आप लोगों को फैसला करना है कि किसे वोट देना है।"

अपने पिता के लिए वोट माँगते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि "मायावती जी का मुलायम सिंह यादव के लिए वोट माँगना बड़ी बात है।"

मायातवी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने अपनी जाति को पिछड़ी जाति में शामिल करा कर उसका लाभ 2014 के लोकसभा चुनाव में लिया और उसकी मदद से देश के प्रधानमंत्री बन गये। 

बसपा, सपा  और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) यूपी में महागठबंधन बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

मुलायम सिंह यादव ने 2014 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ सीट से लड़ा था और बीजेपी  उम्मीदवार रमाकांत यादव को हराकर जीता था। 

लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ से मुलायम के बेटे अखिलेश चुनाव लड़ रहे हैं।   

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमैनपुरीमायावतीमुलायम सिंह यादवअखिलेश यादवबहुजन समाज पार्टी (बसपा)समाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील