लाइव न्यूज़ :

अगले 8 दिन गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर होगा, 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

By गुणातीत ओझा | Updated: May 24, 2020 13:39 IST

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तो भीषण गर्मी के लिए ‘येलो अलर्ट’ तक जारी कर दिया है। गर्मी का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। रविवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस भी पार कर गया।

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग की मानें, तो फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तो भीषण गर्मी के लिए ‘येलो अलर्ट’ तक जारी कर दिया है।गर्मी का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। रविवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस भी पार कर गया।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मई के आखिर में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग की मानें, तो फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तो भीषण गर्मी के लिए ‘येलो अलर्ट’ तक जारी कर दिया है। गर्मी का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। रविवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरे एनसीआर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस भी पार कर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप के साथ लू का सिलसिला भी जारी रहेगा।

इस दौरान अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री तक भी पहुंच सकता है। चक्रवात अम्फान के बाद उत्तर और मध्य भारत में तापमान में उछाल आया है। गर्मी का आलम ये है कि चिलचिलाती धूप में लोगों की आंखे तक नहीं खुल पा रही हैं। लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हो रखे हैं। रविवार को दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। ये इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली के पालम और लोधी रोड इलाके में गर्म हवा के चलते सबसे ज्यादा गर्मी रही। वहीं, अहमदाबाद में भी पारा 44 डिग्री को छू रहा है। राजस्थान में भी प्रचंड गर्मी शुरू हो गई है। इस बार राजस्थान में भले ही गर्मी देर से आई है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले 8 दिन गर्मी का प्रकोप अपने चरम पर होगा।

वैसे तो हर साल राजस्थान में गर्मी अपना प्रकोप अप्रैल में ही दिखाने लग जाती है, लेकिन इस बार गर्मी देरी से शुरू हुई। जहां राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री या उसके पार जा चुकी हैं। मौसम पूवार्नुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि देश भर में शुष्क और गर्म हवाएं 27 मई तक चलती रहेंगी। जून में भी देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। अगर 24 घंटे के भीतर राजस्थान के कई इलाकों में लू का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी रहने की आशंका जताई जा रही है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी गर्मी का त्राहिमाम देखने को मिलेगा।

क्या होता है येलो अलर्ट

खतरे के प्रति सचेत रहें। मौसम विभाग येलो अलर्ट के जरिये लोगों को सावधान रहने की हिदायत देता है। लोगों को सचेत रहने के लिए अलर्ट किया जाता है। एक तरह से ये अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो