लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'मन की बात' को कांग्रेस ने बताया 'मौन की बात', पहलवानों के विरोध, अडानी विवाद पर साधा निशाना

By रुस्तम राणा | Updated: April 30, 2023 16:55 IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 100वें एपिसोड की बड़ी धूमधाम से घोषणा की जा रही है, लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के विरोध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर "मौन की बात" थी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के 100वें एपिसोड रविवार को पूरे हुएजयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज फेकू मास्टर स्पेशल है, मन की बात का 100वां दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा हैकहा- यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के विरोध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर "मौन की बात" थी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' के 100 एपिसोड पूरे होने पर कांग्रेस ने रविवार को 'महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी' को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 100वें एपिसोड की बड़ी धूमधाम से घोषणा की जा रही है, लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता और पहलवानों के विरोध जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर "मौन की बात" थी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज फेकू मास्टर स्पेशल है। मन की बात का 100वां दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन यह चीन, अडानी, बढ़ती आर्थिक असमानता, आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती महंगाई, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, महिला पहलवानों का अपमान, किसान संगठनों से किए गए वादों को पूरा न करने, तथाकथित डबल-इंजन राज्य सरकारें जैसे कर्नाटक में भ्रष्टाचार, बीजेपी से करीबी संबंध रखने वाले आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर 'मौन की बात' है। 

अपने इसी ट्वीट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे लिखा, "आईआईएम रोहतक मन की बात के प्रभावों पर कुछ मनगढ़ंत अध्ययन करता है, जबकि इसके निदेशक की अकादमिक साख पर खुद शिक्षा मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं।"

वहीं अपने इस चर्चित रेडियो कार्यक्रम के 100वें एपिसोड को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात कई जन आंदोलनों को प्रज्वलित करने में एक उत्प्रेरक रही है। उन्होंने कहा, चाहे वह 'हर घर तिरंगा' हो या 'कैच द रेन', मन की बात ने जन आंदोलनों को गति दी है।

पीएम मोदी ने कहा, "भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में, मन की बात माला के धागे की तरह है, जो प्रत्येक मोती को एक साथ रखती है।" भाजपा शासित राज्यों के केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने देश भर के विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। सत्तारूढ़ दल 100वें एपिसोड को जनता से जोड़ने की एक बड़ी कवायद की।

टॅग्स :मन की बातकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?