लाइव न्यूज़ :

Mau Accident: बिहार से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 14 यात्री घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2025 10:37 IST

Mau Accident: शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई। लगभग 50 से 60 यात्रियों से भरी बस एक पेड़ और बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

Open in App

Mau Accident: बिहार से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस मऊ जिले के मुरली ढाबा के पास बुधवार तड़के अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बच्चों समेत कुल 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस व पुलिस की मदद से जिला अस्पताल मऊ में भर्ती कराया गया।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह बस बिहार से चली थी और रास्ते में संभवत ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हो गया होगा। उन्होंने कहा सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि बस पलटने की सूचना पर 14 घायलों को अस्पताल लाया गया है, जिनका उपचार जारी है। इनमें तीन यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :मऊसड़क दुर्घटनाबिहारवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुलिस ने उपसभापति के पति रामधनी यादव को मार गिराया, तेजस्वी ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी के गाने “मारब सिक्सर की 6 गोली छाती में, शेयर की तस्वीरें?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश-गुजरात में 13 लोगों की मौत और कई घायल, सड़क हादसे में गई जान

क्राइम अलर्टसुल्तानगंज में बेनकाब हुआ सियासत और अपराध का गठजोड़, रामधनी यादव की मौत के बाद टेंडर और ठेके को लेकर सियासी जंग?

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतKarnataka: बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर पीएम मोदी ने जताया शोक, पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान; अब तक 7 की मौत

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

भारतदुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 97 भारत से होने का मतलब

भारत2026 Poll Of Exit Polls Updates: बंगाल में पहली बार बीजेपी सत्ता, असम में हैट्रिक और पुडुचेरी में फिर से NDA सरकार?, केरल में कांग्रेस की वापसी और तमिलनाडु में विजय करेंगे धमाका?

भारतTMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान, कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- भाजपा को सबसे अधिक फायदा, वीडियो