लाइव न्यूज़ :

मथुराः सत्य को देखना और दिखाना सच्ची पत्रकारिता, शंभूनाथ शुक्ल ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2024 16:02 IST

शंभूनाथ शुक्ल ने आगे कहा कि सत्य को देखना औऱ सत्य को दिखाना सच्ची पत्रकारिता है, न यह समाज डरा हुआ है और न पत्रकार डरे हुए हैं औऱ जो पत्रकार डरे हुए हैं, उनकी शिनाख्त हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पत्रकारिता का सच्चा धर्म औऱ समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है। आप डरे हुए नहीं है तो इसका मतलब आप सहमत हैं।

मथुराः सच्ची पत्रकारिता यही है कि हम व्यवस्था के खिलाफ खड़े हों, जो पत्रकार व्यवस्था से सवाल नहीं करता, उसे डरा हुआ पत्रकार कहा जा सकता है। पत्रकारिता को चौथा स्तम्भ माना गया है तो हमें उसकी गरिमा की रक्षा करनी होगी। ये विचार रविवार को गोविंद नगर स्थित एक होटल में जन सांस्कृतिक मंच के बैनर तले वरिष्ठ पत्रकार विनीता गुप्ता की अध्यक्षता में 'डरा हुआ समाज और पत्रकार'  विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ शुक्ल ने व्यक्त किए। शंभूनाथ शुक्ल ने आगे कहा कि सत्य को देखना औऱ सत्य को दिखाना सच्ची पत्रकारिता है, न यह समाज डरा हुआ है और न पत्रकार डरे हुए हैं औऱ जो पत्रकार डरे हुए हैं, उनकी शिनाख्त हो चुकी है।

बीबीसी हिंदी रेडियो के पूर्व संवाददाता राजेश जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यवस्था से सवाल करना पत्रकारिता का सच्चा धर्म औऱ समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौर में आप डरे हुए नहीं है तो इसका मतलब आप सहमत हैं। रात दिन टेलीविजन पर पत्रकारिता के नाम पर झूठ, झूठ और झूठ परोस रहे है, असल मे वह पत्रकार डरे हुए हैं।

इस मौके पर मंच के अध्यक्ष डॉ. अशोक बंसल की पुस्तक 'मेलबोर्न- जैसा मैने देखा' का भी विमोचन हुआ। वक्ताओं के संबोधन के बाद प्रश्न के रूप में श्रोताओं की जिज्ञासा के जवाब दिए गए। इस अवसर पर मौजूद लोगों में उद्योगपति पवन चतुर्वेदी, समाजसेवी दीपक गीयल, श्रीपाल शर्मा, रवि सरीन एडवोकेट, जलेस के अध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह शाद थे।

मुरारी लाल अग्रवाल, राजकिशोर अग्रवाल, पत्रकार किशन चतुर्वेदी, विवेक दत्त मथुरिया, रवि प्रकाश भारद्वाज, कैलाश वर्मा, उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी प्रो खुशवंत सिंह, अमर अद्वितीय, उपेंद्र त्रिपाठी, राकेश भार्गव, प्रीति अग्रवाल, आमोद शर्मा, साधना भार्गव, मुनीश भार्गव आदि रहे। गोष्ठी का संचालन मंच के सचिव डॉ. धर्मराज सिंह ने और आभार डॉ. आरके चतुर्वेदी ने व्यक्त किया।

टॅग्स :हिंदी साहित्यमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वफारस के शिराजी, भारत के कबीर और सर ऑर्थर कॉनन डॉयल

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

क्राइम अलर्टकौन थे यूपी के 'फरसा बाबा'? गौ-रक्षक, जिनकी हाईवे पर हुई मौत के बाद मथुरा में भड़क उठे विरोध प्रदर्शन

भारतयूपी में चौबीस घंटे में हुई दो मर्डर, वाराणसी में छात्र और मथुरा में गौ रक्षक संत की हुई हत्या, योगी ने कहा- आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर