लाइव न्यूज़ :

मथुरा : खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में चलीं गोलियां, एक की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:45 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 25 अक्तूबर जनपद में सोमवार को खेत से होकर टैªक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में अंधाधुंध गोलियां चलीं। इस घटना में एक पक्ष के एक पुरुष की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित सात लोग छर्रे लगने से घायल हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘यह मामला बलदेव थाना क्षेत्र के गांव तल्फीगढ़ी का है। जहां दिनेश खेत जोतकर पड़ोसी के खेत से होकर अपना ट्रैक्टर निकाल रहा था। जिसे लेकर जगदीश ने उसे टोका। इस पर दोनों में बहस होने लगी जो बढ़ते-बढ़ते गोलियां चलने लगीं।’’

उन्होंने बताया कि सामान लेने आए पक्कीगढ़ी के रूप सिंह (32) के सिर में गोली लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लाइसेंसी बंदूक से छह गोलियां चलाई गईं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया और एक लाइसेंसी बंदूक जब्त की।

घायलों की पहचान वी. पी. सिंह, विकास, सोनू, मोहिनी, अनीता, सतीश और राजकुमार के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पहचाप रूप सिंह के तौर पर हुई है।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतक रूप सिंह किसी पक्ष से नहीं था, वह तमाशबीन था। घायल किस-किस पक्ष के हैं, यह स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह