लाइव न्यूज़ :

लेह में बालीवुड फिल्म यूनिट में बड़े पैमाने पर फूड पाइजनिंग, 120 क्रू मेंबर बीमार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 18, 2025 15:45 IST

ये कर्मचारी, जो स्थानीय निवासी नहीं थे, एक आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, जब उनमें से कई को अचानक पेट में तेज दर्द, उल्टी और सिरदर्द होने लगा। उन्हें तुरंत लेह के एसएनएम अस्पताल ले जाया गया।

Open in App

जम्मू: अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि रविवार देर शाम लेह में एक बालीवुड फिल्म क्रू के 120 के करीब कर्मचारियों को फूड पाइजनिंग के संदिग्ध मामले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म की शूटिंग के क्रू मेंबर थे।

ये कर्मचारी, जो स्थानीय निवासी नहीं थे, एक आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे, जब उनमें से कई को अचानक पेट में तेज दर्द, उल्टी और सिरदर्द होने लगा। उन्हें तुरंत लेह के एसएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने इसे सामूहिक फूड पाइजनिंग का मामला घोषित किया।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना से पहले लगभग 600 लोगों ने उस जगह पर खाना खाया था। अधिकारी ने आगे बताया कि कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत विश्लेषण हेतु खाने के नमूने एकत्र किए गए हैं। जबकि अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों को तत्काल बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

एक वरिष्ठ डाक्टर ने बताया कि हमने मरीजों की आमद को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया। पुलिस ने भी भीड़भाड़ वाले आपातकालीन वार्ड को नियंत्रित करने और अफरा-तफरी को रोकने के लिए कदम उठाया। डाक्टरों ने पुष्टि की है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनमें से ज्यादातर को जरूरी इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

मिलने वाले समाचार कहते थे कि कि अधिकारी जिम्मेदारी तय करने के लिए खाद्य नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जबकि इस घटना ने लेह जैसे संवेदनशील इलाकों में बड़े पैमाने पर शूटिंग स्थलों पर सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी