लाइव न्यूज़ :

इंदौर की इमारत में भीषण आग, 7 लोगों की मौत, 11 घायल; कई गाड़ियां भी हुईं खाक

By अनिल शर्मा | Updated: May 7, 2022 08:44 IST

 इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि “सात लोगों की मौत हो गई है और नौ लोगों को अबतक बचाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देआग शनिवार तड़के इंदौर के एक तीन मंजिला इमारत में लगीपुलिस आयुक्त ने कहा कि 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 9 को बचाया गयाप्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार तड़के तीन मंजिला एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 7  लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक, आग से प्रभावित रिहायशी इमारत से पांच लोगों को 7  अवस्था में बाहर निकाला गया, जबकि 11 अन्य को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया है।

 अधिकारी ने बताया कि आग बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और इसने सबसे पहले इमारत की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में लिया। काजी के अनुसार, अग्निकांड में जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से ज्यादातर की जान धुएं से दम घुटने के कारण गई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

 इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि “सात लोगों की मौत हो गई है और नौ लोगों को अबतक बचाया गया है।  दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा: "आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। आग पर काबू पाने में हमें तीन घंटे लगे।" आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :अग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं