लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः कॉलेज प्रबंधक अपने घर पर लिखवा रहा था UP बोर्ड की कॉपियां, 58 चढ़े पुलिस के हत्थे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 23, 2018 15:42 IST

गुरुवार को उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान अलीगढ़ जिले में नकल करवाने का रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।

Open in App

लखनऊ, 23 फरवरीः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और शिक्षा बोर्ड इस बार साफ-सुथरी परीक्षा कराने की कोशिश में लगा हुआ है और नकलचियों पर नकेल कस रहा है। गुरुवार को सूबे के अलीगढ़ जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान कॉलेज के बाहर ग्रुप बनाकर कॉपियां लिखी जा रही थीं, जिसमें पुलिस ने 58 लोगों को गिरफ्तार किया। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

खबरों के अनुसार मामला जिले के अतरौली के तेबथू गांव में स्थित बौहरे किशनलाल  इंटर कालेज का है। यहां गुरुवार को इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। कॉलेज के ठीक सामने प्रबंधक राज कुमार शर्मा का घर बना हुआ है। 

पुलिस को सूचना मिल रही थी कि राज कुमार शर्मा के साथ रहने वाले व उनके भतीजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता के घर में यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियां लिखी जाती हैं। पुलिस ने इन सूचनाओं को गंभीरता से लिया और अचानक छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व एसडीएम शिवकुमार व सीओ सुरेश कुमार मलिक कर रहे थे। 

सूचना के बताए अनुसार पुलिस ने सीधा उसी कमरे में छापा मारा। जहां नकल कर कॉपियां लिखी जा रही थीं। पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया और नकलची कॉपियां छोड़कर भाग गए। कहा जा रहा है कि इसके लिए 3000 रुपए लेकर पेपर को हल किया जा रहा था और परीक्षा खत्म होने के बाद रोल नंबर के हिसाब से कॉपियां रख दी जाती थीं।

इस मामले के सामने आने के बाद सेंटर की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। डीआईओएस के अनुसार, बोर्ड परीक्षा की पुरानी कापियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। 

टॅग्स :बोर्ड परीक्षा 2018उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर