लाइव न्यूज़ :

शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन, 30 जनवरी को थम जाएगा पूरा देश, जानिए क्या है मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2021 19:02 IST

केंद्र सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ''पराक्रम दिवस'' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है, बोस की 125वीं जयंती 23 जनवरी को मनाई जाएगी. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जानकारी दी.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोस की 125वीं जयंती के मौके पर 23 जनवरी को कोलकाता में पहले पराक्रम दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे.पटेल ने कहा कि और नेशनल लाइब्रेरी मैदान में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे.बोस वर्ष 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे.

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शहीदों के सम्मान में एक और फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने शहीद दिवस को लेकर सभी राज्यों और केेंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सभी दो मिनट का मौन रखें.

महात्मा गांधी के निधन की तिथि को हर वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है. वर्ष 1948 में इसी दिन दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. केंद्र सरकार ने नए आदेश में इस दिन देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा है.

पहले मौन के दौरान कुछ दफ्तरों में कामकाज चलता रहता था, अब इसको सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया गया है. केंद्र ने हाल ही में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्र म दिवस के तौर पर मनाने के फैसले के बाद अब शहीदों के सम्मान में यह फैसला लिया है.

कामकाज और आवाजाही रुक जाएगी: केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं. इस नए आदेश में देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में 11 बजे से दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है. इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी. पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं होगी, यानी उस दौरान पूरा देश थम जाएगा.

11 बजने से पूर्व ऐसे जारी होगा अलर्ट: प्रशासन की ओर से जहां जैसी व्यवस्था है, वहां उस तरीके से 10.59 बजे अलर्ट कर दिया जाएगा.जिन जगहों पर सायरन की व्यवस्था है, वहां सायरन बजाकर मौन रखने की याद दिलाई जाएगी. कुछ जगहों पर आर्मी गन से फायर करके संदेश दिया जाएगा.

टॅग्स :महात्मा गाँधीनरेंद्र मोदीभारत सरकारसुभाष चंद्र बोससुभाष चंद्र बोस जन्मदिन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?