लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में विवाहित हिंदू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूल करने से इनकार करने पर बलात्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2023 20:27 IST

पिछले साल जून में, हिंदू लड़की करीना कुमारी ने यहां एक अदालत को बताया कि उसका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करवा दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देअपहर्ताओं ने इस्लाम कबूल करने के लिए महिला को धमकी दीधर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म कियापीड़िता के अनुसार, पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है

कराची: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा की गई एक विवाहित हिंदू लड़की ने कहा है कि उसके अपहर्ताओं ने इस्लाम कबूल करने के लिए उसे धमकी दी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उससे दुष्कर्म किया। देश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दमन के ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। 

लड़की ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि उमरकोट जिले के समारो शहर में उससे बलात्कार किया गया और पुलिस ने अभी तक संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। हिंदू समुदाय के एक स्थानीय नेता ने कहा कि रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस लड़की द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने में विफल रही है। 

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’’ लड़की पहले से ही शादीशुदा है। उसने वीडियो में दावा किया है कि उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था। लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उससे तीन दिन तक बलात्कार किया गया। 

पीड़िता ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौट आई। हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण सिंध के भीतरी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है। मुख्य रूप से थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं। इन इलाकों में हिंदू समुदाय के अधिकतर सदस्य मजदूर हैं। 

पिछले साल जून में, हिंदू लड़की करीना कुमारी ने यहां एक अदालत को बताया कि उसका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करवा दी गई। पिछले साल मार्च में तीन हिंदू लड़कियों- सत्रन ओद, कविता भील और अनीता भील का अपहरण कर लिया गया, उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और आठ दिनों के भीतर मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी गई। 

एक अन्य मामले में पिछले साल 21 मार्च को सुक्कुर के रोहरी में पूजा कुमारी की उसके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि उम्रदराज हिंदू महिलाएं भी अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकार हुई हैं। चार बच्चों की मां गोरी कोहली को सिंध के खिप्रो से अगवा कर लिया गया था और बाद में पता चला कि उसने इस्लाम धर्म अपना लिया था। महिला की शादी उसके अपहरण के आरोपी एजाज मर्री से करा दी गई थी।

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार