लाइव न्यूज़ :

यूपी में रविवार को भी खुलेंगे बाजार: खत्म हुआ एक दिन का लॉकडाउन, जानें नए दिशा निर्देश

By स्वाति सिंह | Updated: September 8, 2020 17:03 IST

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को जीरो बजट खेते के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करने का आदेश भी दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में जारी रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म कर द‍िया गया है।अब बाजार रविवार को भी पहले की तरह खुले रहेंगे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी रविवार के लॉकडाउन को भी खत्म कर द‍िया गया है।अब बाजार रविवार को भी पहले की तरह खुले रहेंगे। साथ ही योगी सरकार ने थाना दिवस और तहसील दिवस भी शुरू करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बैठक के बाद रविवार को होने वाला लॉकडाउन भी खत्म कर दिया है। इससे पहले दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन शनिवार और रविवार का होता था। बीते दिनों सरकार ने शनिवार का लॉकडाउन खत्म किया था और अब रविवार का लॉकडाउन भी खत्म कर दिया गया है।

कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर खुल जाएंगे होटल

नये निर्देश के तहत कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य स्थानों पर सभी होटल व रेस्टोरेंट का संचालन कराया जाएगा। इस गतिविधि में संक्रमण से सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। सीएम ने मंगलवार को एक बैठक में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा 1,000 आईसीयू बेड्स तैयार किए जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा कन्टेनमेंट जोन में सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराए जाने के भी निर्देश दिये।

‘ईज ऑफ डुइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार ‘ईज ऑफ लिविंग’ की दिशा में भी कार्ययोजना बनाकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इससे लोगों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगा।

जीएसटी कलेक्शन बढ़ाने का निर्देश

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने अधिकारियों को जीरो बजट खेते के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन करने का आदेश भी दिया है। साथ ही सीएम योगी आदित्य़नाथ ने घोषणा की है कि कुपोषित बच्चों के परिवारों को गायें दी जाएंगी ताकि कुपोषित बच्चों को दूध उपलब्ध हो सके। सीएम ने बताया कि कुपोषित बच्चों के परिवार को मुख्यमंत्री निराश्रित, बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत आश्रय स्थल से गाय उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो