लाइव न्यूज़ :

मनीष कश्यप केस: खान सर समेत कई कोचिंग संस्थान हैं जांच के दायरे में, यूट्यूबर को आर्थिक मदद पहुंचाने का लगा है आरोप

By आजाद खान | Updated: March 20, 2023 13:37 IST

रिपोर्ट के अनुसार, खान सर और आईएएस एकेडमी सहित एक दर्जन कोचिंग संस्थान जांच के दायरे में हैं। इन कोचिंग संस्थानों पर यूट्यूबर मनीष कश्यप को मदद करने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष कश्यप केस में बिहार के कई कोचिंग संस्थान जांच के दायरे में है। इन इन कोचिंग संस्थानों में खान सर और आईएएस एकेडमी जैसे नाम भी शामिल है।रिपोर्ट के अनुसार, इन कोचिंग संस्थानों पर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मदद करने का आरोप लगा है।

पटना:  यूट्यूबर मनीष कश्यप के केस में ईओयू को कुछ नई जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, इस केस में अब एक दर्जन कोचिंग संस्थान जांच के दायरे में है। ऐसे में इन कोचिंग संस्थानों पर मनीष को आर्थिक मदद पहुंचाने के आरोप लगे है। इन कोचिंग संस्थानों में कुछ बडे़ नाम जैसे खान सर और आईएएस एकेडमी भी शामिल है।

आपको बता दें कि तमिलनाडु विवाद में फेक वीडियो चलाने वाले केस में यूट्यूबर मनीष कश्यप 14 दिन की न्यायिक हिरासक में जेल में है। ऐसे में ईओयू यूट्यूबर मनीष कश्यप से दोबारा पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ईओयू यूट्यूबर मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देने वाली है। 

क्या है पूरा मामला 

भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूबर मनीष कश्यप केस में कई कोचिंग संस्थान जांच के दायरे में हैं और इस हालत में ईओयू इन कोचिंग संस्थानों से पूछताछ भी कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि मनीष के सच तक फाउंडेशन के खाते से आईएएस एकेडमी के बीच एक ट्रांजेक्शन हुई है। इस ट्रांजेक्शन में एक लाख रुपए भेजे गए है, ऐसे इन ट्रांजेक्शन को लेकर एकेडमी के डायरेक्टर से पूछताछ हो चुकी है। वहीं रिपोर्ट यह भी है कि ईओयू डायरेक्टर से फिर से पूछताछ कर सकती है। 

वहीं रिपोर्ट यह भी है कि ईओयू डायरेक्टर से फिर से पूछताछ कर सकती है। यही नहीं इस मामले में पुलिस खान सर से भी पूछताछ कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कुछ कोचिंग संस्थानों द्वारा मनीष के कहने पर ही यूट्यूबर के कुछ बैनर को पटना में लगाया गया था। ऐसे में इसके लिए ईओयू ने पटना पुलिस और नगर निगम को भी लिखा और इस पर जानकारी मांगी है। 

छापेमारी में मिले है कई सबूत

खबर के अनुसार, पुलिस ने रविवार को दादीजी लेन स्थित सच तक ऑफिस में छापा मारा था और वहां से तीन डायरी बरामद किए है। उन डायरियों में लाखों का हिसाब के साथ पुलिस को कुछ टिकट और अन्य कागजात भी मिले है। ऐसे में पुलिस इस संबंध में मनीष से पूछताछ भी कर सकती है। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मनीष के सच तक के दफ्तर में पांच लोग काम करते है। ऐसे में इन कर्मचारियों की सैलेरी केवल 10 से 15 हजार ही है। इस हालत में रिपोर्ट में मनीष पर यह आरोप लगे है कि उसने कुछ महिला कर्मी और अन्य कर्मचारियों के खातों से लाखों का ट्रांजेक्शन भी किया है। ऐसे में रविवार को ईओयू की टीम द्वारा सच तक के दो कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है।  

 

टॅग्स :बिहारयू ट्यूबवायरल वीडियोTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो