लाइव न्यूज़ :

Manvendra Singh: भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2024 15:39 IST

Manvendra Singh: शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने को बताया कि उनके पिता का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। लीवर की समस्या से लंबे समय से पीड़ित थे। 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा।

Manvendra Singh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानवेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के कारण शुक्रवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र ने इसकी जानकारी दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।

शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह ने को बताया कि उनके पिता का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। सिंह ने बताया कि वह 70 वर्ष के थे और लीवर की समस्या से लंबे समय से पीड़ित थे। मानवेंद्र सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और 2017 में भाजपा में आए और विधानसभा का चुनाव लड़ा।

इसके बाद वर्ष 2022 में भी भाजपा की टिकट पर उन्होंने ददरौल विधानसभा से दोनों बार विजय हासिल की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुये ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ''उत्तर प्रदेश के ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मानवेंद्र सिंह जी निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPलखनऊयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई