लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने कहा- संदीप भारद्वाज की मौत के लिए केजरीवाल जिम्मेदार, बोले मनीष सिसोदिया- भाजपा सांसद के खिलाफ FIR कराएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2022 11:58 IST

मनोज तिवारी ने इस आरोप को भी खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में हार के डर से भाजपा केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग भी की है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप भारद्वाज की मौत के लिए आप का शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदारः मनोज तिवारीमनीष सिसोदिया ने कहा भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश कर रही है।सिसोदिया हर साल केजरीवाल की जान को खतरा होने का दावा करते हैंः भाजपा सांसद

नयी दिल्लीः भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही संदीप भारद्वाज की मौत के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। मनोज तिवारी ने इस आरोप को भी खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में हार के डर से भाजपा केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग भी की है।

सिसोदिया हर साल केजरीवाल की जान को खतरा होने का दावा करते हैंः भाजपा सांसद

तिवारी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ एमसीडी चुनाव टिकट बेचने के लिए जिस तरह से ‘आप’ विधायक को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीटा है, उसे देखकर मुझे केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता हो रही है। भाजपा द्वारा केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोप लगाकर, सिसोदिया एक बार फिर पुराना राग अलाप रहे हैं।’’ उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वह हर साल केजरीवाल की जान को खतरा होने का दावा करते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या चल रहा है...केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि सिसोदिया, केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की बात कर रहे हैं।’’

संदीप भारद्वाज की मौत के लिए आप का शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदारः मनोज तिवारी

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि पार्टी नेता संदीप भारद्वाज की मौत के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) का शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदार है। तिवारी ने भारद्वाज की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा, ‘‘ ‘आप’ ने भारद्वाज को एमसीडी चुनाव में टिकट का आश्वासन दिया, लेकिन टिकट किसी और को बेच दिया गया जिससे मजबूर होकर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना उस व्यक्ति की हत्या करने के बराबर है।’’ 

 मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की मांग करेंगेः सिसोदिया

मनोज तिवारी द्वारा आप कार्यकर्ता की मौत का आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि बहुत दुखद है और वह मेरे भी करीबी थे और ट्रेड यूनियन में उनकी अहम भूमिका थी। इस तरह से इसे टिकट से नहीं जोड़ सकते। यह गलत कर रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, एक तरह से मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को धमकी दी है जिससे साफ होता है कि भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या करने की साजिश कर रही है। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और मामले में FIR कराएंगे और मनोज तिवारी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मनोज तिवारीमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया