लाइव न्यूज़ :

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उनके ट्विटर हैंडल से आया पहला ट्वीट, भावुक कर देगा संदेश

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 30, 2019 23:30 IST

मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। पिछले एक सालों से मनोहर पर्रिकर बीमार चल रहे थे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर पर्रिकर चार बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे थे। ये पत्र मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्‍पल पर्रिकर और अभिजात पर्रिकर की ओर से है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता और गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के देहांत के बाद उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहला ट्वीट किया गया है। ये ट्वीट पर्रिकर के परिवार की ओर से किया गया था। इस ट्वीट के शीर्ष पर- Thank You लिखा हुआ है। मनोहर पर्रिकर (63) का लंबे समय तक आग्नेयाशय संबंधी कैंसर के कारण 17 मार्च को निधन हो गया था।

ये पत्र मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्‍पल पर्रिकर और अभिजात पर्रिकर की ओर से है। पत्र में दोनों बेटों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस, पार्टी कार्यकर्ताओं और गोवा की जनता को धन्‍यवाद दिया है। इसके साथ राजनाथ सिंह गोव की सरकार और अन्य पार्टियों को भी धन्यवाद दिया है। उत्पल पेशे से इंजिनियर हैं और अभिजात बिजनेस करते हैं।

ट्वीट के शुरुआत में लिखा हुआ है, ''12 दिन हो गए बाबा के गुजरे हुए हो गए हैं। लोगों से मिले प्यार और स्नेह का हम सम्मान करते हैं। आप लोगों ने जो भी किया है उसके लिए धन्यवाद काफी छोटा शब्द है। मेरे पिता हर दिन पूरे जोश, दृढ़ इच्‍छाशक्ति और देश सेवा की इच्‍छा के साथ जिए। जीवन के अंतिम दिनों में भी वह राज्‍य की चिंता करते रहे। हम आगे भी देश और राज्‍य की सेवा करते रहेंगे।'

मनोहर पर्रिकर के बेटों ने राजनीति में आने के दिये संकेत 

मनोहर पर्रिकर के बेटों ने शनिवार को बयान जारी कर संकेत दिये कि वह अपने पिता के देश और राज्य के प्रति समर्पण की विरासत को जारी रखने के लिये राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं।

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद से ही गोवा में यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि उनके पुत्र उत्पल और अभिजात के लोकसभा चुनाव या अपने पिता के निधन से बाद पणजी विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। बेटों की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हम राज्य और राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और समर्पण की विरासत को जारी रखते हुए उनके जीवन का सम्मान करेंगे।" 

मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। पिछले एक सालों से मनोहर पर्रिकर बीमार चल रहे थे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर आए थे। स्वदेश वापस लौटने के बाद वह कुछ महीनों तक दिल्ली के एम्स में भी भर्ती थे। वह चार बार मुख्यमंत्री रहे थे। 

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरगोवाआरएसएसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"