लाइव न्यूज़ :

मनोहर लाल खट्टर ने किया ट्वीट, 'ईवीएम मतलब एवरी वोट फॉर मोदी', फिर कर दिया डिलीट

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 17, 2019 15:43 IST

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले एक ट्वीट में ईवीएम का मतलब बताया, फिर डिलीट किया ट्वीट

Open in App
ठळक मुद्देमनोहर लाल खट्टर ने ईवीएम मतलब एवरी वोट फॉर मोदी का किया ट्वीटमनोहर लाल ने इस ट्वीट में ईवीएम मतलब एवरी वोट पर मनोहर भी लिखा, फिर किया डिलीट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे उन्होंने बाद में खुद ही डिलीट कर दिया। 

मनोहर लाल ने बुधवार को ट्विटर पर वोटिंग के लिए प्रयोग किए जाने वाले EVM के संक्षिप्त रूप का पूरा अर्थ समझाते हुए लिखा, EVM का मतलब एवरी वोट फॉर मोदी, एवरी वोट फॉर मनोहर (हर वोट मोदी के लिए, हर वोट मनोहर के लिए)

मनोहर लाल खट्टर ने किया ईवीएम का मतलब समझाने वाला ट्वीट, फिर किया डिलीट

मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर एक वीडियो में ईवीएम का मतलब समझाया, हालांकि इस ट्वीट को बाद में डिलीट कर दिया गया। इस वीडियो में मनोहर लाल हरियाणा चुनावों में बीजेपी के लिए 'अबकी बार 75 पार' के नारे के साथ कहते हुए दिखे, 'मशीन का नाम है ईवीएम। इसके संक्षिप्त रूप का विस्तार में मतलब होता है, 'हर वोट मोदी के लिए', लेकिन अगर कोई कहे कि ये संसद नहीं राज्य विधानसभा चुना है, तो ईवीएम का मतलब है 'हर वोट मनोहर के लिए', और इससे फर्क नहीं पड़ता कि वोट मोदीजी को जाता है या मनोहर को, कमल निशान दबाना है।'

ईवीएम (EVM) का पूरा अर्थ होता है इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन, जिसने चुनावी प्रक्रिया को बैलट पेपर से मुक्ति दिलाते हुए आसान और त्वरित बनाने का काम किया है, हालांकि पिछले कुछ सालों से विपक्ष इसके दुरुपयोग का आरोप लगाता रहा है।

90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को होगी, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी। मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी दोबारा सत्ता में वापसी की कोशिश में है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरनरेंद्र मोदीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं