लाइव न्यूज़ :

मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुस्लिम महिलाओं का बिना ‘महरम’ हज यात्रा करना एक ‘बड़ा बदलाव’ है"

By भाषा | Updated: July 30, 2023 13:07 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 103वीं कड़ी में मुस्लिम महिलाओं के बिना ‘महरम’ हज यात्रा करने का एक ‘बड़ा बदलाव’ करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के बिना ‘महरम’ हज यात्रा को ‘बड़ा बदलाव’ करार दिया हैपीएम मोदी ने हज यात्रा में हुए परिवर्तनकारी बदलाव के लिए सऊदी सरकार का आभार जतायाप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 103वीं कड़ी के प्रसारण में कही यह बात

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 103वीं कड़ी में मुस्लिम महिलाओं के बिना ‘महरम’ हज यात्रा करने का एक ‘बड़ा बदलाव’ करार दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि इसका श्रेय हज नीति में किए गए परिवर्तन को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हज यात्रा में हुए परिवर्तनकारी बदलाव के लिए सऊदी सरकार का आभार भी जताया।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि इस बार उन्हें हज यात्रा से लौटी महिलाओं के कई पत्र भी मिले हैं, जो उनके मन को बहुत संतोष देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये वे महिलाएं हैं, जिन्होंने हज यात्रा बिना महरम पूरी की। ऐसी महिलाओं की संख्या सौ-पचास नहीं, बल्कि 4,000 से ज्यादा है। यह एक बड़ा बदलाव है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना महरम ‘हज’ करने की इजाजत नहीं थी। इस्लाम में महरम वह पुरुष होता है, जो महिला का पति या ख़ून के रिश्ते में हो।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बीते कुछ वर्षों में हज नीति में जो बदलाव किए गए हैं, उनकी भरपूर सराहना हो रही है। हमारी मुस्लिम माताओं और बहनों ने इस बारे में मुझे काफी कुछ लिखा है। अब, ज्यादा से ज्यादा लोगों को हज पर जाने का मौका मिल रहा है।’’

उन्होंने कहा कि हज यात्रा से लौटे लोगों ने और उनमें भी खासकर माताओं और बहनों ने चिट्ठी लिखकर उन्हें जो आशीर्वाद दिया है। वह अपने आप में बहुत प्रेरक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ‘मन की बात’ के माध्यम से सऊदी अरब सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उसने बिना महरम हज यात्रा पर गई महिलाओं के लिए विशेष रूप से महिला समन्वयकों की नियुक्ति की।

केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने वर्ष 2018 में 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को बिना महरम हज यात्रा पर जाने की अनुमति दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 के जनवरी महीने में प्रसारित ‘मन की बात’ की कड़ी में इसकी घोषणा की थी।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर