लाइव न्यूज़ :

Mann Ki Baat: पीएम मोदी कर रहे आज 'मन की बात', बोले- "चंद्रयान -3 के बाद, जी20 ने हर भारतीय की खुशी दोगुनी की..."

By अंजली चौहान | Updated: September 24, 2023 11:41 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 105वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की सफलता को देशवासियों की सफलता को उनकी प्रेरणादायक जिंदगी के सफर को आपसे साझा करने का अवसर मिला है। 

पीएम मोदी ने कहा कि जी20 ने हर भारतीय की खुशी दोगुनी कर दी है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के सदस्यों, चंद्रयान 3 की सफलता के बाद, G20 की भव्य मेजबानी ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारतमंडपम अपने आप में एक सेलिब्रिटी बन गया है। लोग इसके साथ सेल्फी ले रहे हैं और गर्व के साथ पोस्ट भी कर रहे हैं।"

मोदी ने आगामी 'वर्ड टूरसिम डे' का जिक्र करते हुए कहा कि अब से दो दिन बाद, 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ है। कुछ लोग पर्यटन को सिर्फ घूमने-फिरने के साधन के रूप में देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। 

गौरतलब है कि इस मन की बात एपिसोड के दौरान मोदी ने जर्मन लड़की कैसेंड्रा माई स्पिटमैन द्वारा गाए गए दो भारतीय गाने बजाए। उन्होंने कहा, "मैं भारतीय संस्कृति और संगीत के प्रति जर्मनी की कैसेंड्रा माई स्पिटमैन के जुनून की तहे दिल से सराहना करता हूं। उनके प्रयास हर भारतीय को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं।"

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे देश में शिक्षा को हमेशा सेवा के रूप में देखा जाता है। मुझे उत्तराखंड के कुछ युवाओं के बारे में पता चला है, जो इसी भावना से बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी 'घोड़ा लाइब्रेरी' शुरू की है।"

पीएम ने कहा कि यह सच है कि आज का युग डिजिटल टेक्नोलॉजी और ई-बुक्स का है, लेकिन फिर भी किताबें हमारे जीवन में हमेशा एक अच्छे दोस्त की भूमिका निभाती हैं। इसलिए, हमें बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।  

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदीजी20चंद्रयान-3
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम