लाइव न्यूज़ :

मन की बातः बोले पीएम मोदी, अब बिना सिफारिश मिलने लगे हैं पद्म पुरस्कार 

By IANS | Updated: January 28, 2018 14:32 IST

पीएम मोदी ने बताया कि पद्म पुरस्कारों की प्रक्रिया को कैसे उनकी सरकार ने पिछले तीन साल में बदल कर पारदर्शी बना दिया है, जिसके चलते अब कोई भी इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकन दे सकता है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हाल ही में पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों की प्रशंसा की और इस तथ्य को भी सराहा कि अब ये पुरस्कार बिना किसी सिफारिश के मिलने लगे हैं। पीएम मोदी ने अपने मासिक और इस साल के पहले रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि अगर आप करीब से ध्यान दें, तो आप देखेंगे कि हमारे बीच में बहुत से महान लोग मौजूद हैं और यह गर्व की बात है कि उनमें से कितने लोग बिना किसी सिफारिश के इतनी ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पद्म पुरस्कारों की प्रक्रिया को कैसे उनकी सरकार ने पिछले तीन साल में बदल कर पारदर्शी बना दिया है, जिसके चलते अब कोई भी इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकन दे सकता है।

उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में अब पारदर्शिता आ गई है। पूरी प्रक्रिया बदल गई है। आपने यह देखा होगा कि अधिक से अधिक सामान्य लोगों को ये पुरस्कार मिल रहे हैं। ऐसे लोग जो आमतौर पर महानगरों, समाचार पत्रों, टीवी पर नहीं दिखाई देते हैं।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उनकी पहचान को नहीं, बल्कि उनके काम को महत्व मिलने लगा है। प्रधानमंत्री ने अपनी बात को साबित करने के लिए सुभाषिनी मिस्त्री, लक्ष्मी कुट्टी, भज्जु श्याम समेत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए गए कई लोगों के नाम भी लिए। पीए मोदी ने कहा कि ये सभी लोग सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील