लाइव न्यूज़ :

मनमोहन सिंह ने चुनावी चंदे को लेकर सुझाया सरकारी रास्ता, कहा- एक पार्टी को मिल रहा है 90 प्रतिशत फंड

By विकास कुमार | Updated: July 22, 2019 09:58 IST

मनमोहन सिंह ने आगे इसी कार्यक्रम में कहा कि आज एक राजनीतिक दल को चुनावी चंदे का 90 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है, ऐसे में इस विकल्प पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है. पूर्व पीएम का इशारा सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की तरफ था.

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन सिंह रविवार को सीपीआई नेता इंद्रजीत गुप्ता की जन्मशताब्दी में लोगों को संबोधित कर रहे थे.2018 में इलेक्टोरल बांड के जरिये सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का अकेले 95 प्रतिशत हिस्सा बीजेपी को मिला.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चुनावी चंदे को लेकर एक नया रास्ता सुझाया है. उन्होंने कहा है कि अब वक्त आ गया है कि जब चुनावी चंदे का 90 प्रतिशत फंड एक पार्टी को मिल रहा है तो ऐसे में सरकारी फंड के विकल्प पर ध्यान देने की जरूरत है. मनमोहन सिंह के मुताबिक, सरकारी फंड के जरिये सभी पार्टियों के लिए समान फंड जारी किए जाने चाहिए. 

मनमोहन सिंह रविवार को सीपीआई नेता इंद्रजीत गुप्ता की जन्मशताब्दी में लोगों को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने चुनाव चंदे को लेकर इंद्रजीत गुप्ता की अगुवाई में बनी एक संसदीय समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया जिसमें सभी पार्टियों को चुनाव के लिए सरकारी फंड मुहैया करवाने की बात कही गई थी. 

इसका मुख्य उद्देश्य सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर देने का था. लेकिन इसमें कॉर्पोरेट चंदे को लेकर कोई बात नहीं की गई थी. 

मनमोहन सिंह ने आगे इसी कार्यक्रम में कहा कि आज एक राजनीतिक दल को चुनावी चंदे का 90 प्रतिशत हिस्सा मिल रहा है, ऐसे में इस विकल्प पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है. पूर्व पीएम का इशारा सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की तरफ था. 

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में इलेक्टोरल बांड के जरिये सभी पार्टियों को मिले कुल चंदे का अकेले 95 प्रतिशत हिस्सा बीजेपी को मिला.  

टॅग्स :मनमोहन सिंहएसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप