लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार पर मनमोहन सिंह के तीखे हमले से तिलमिलाईं निर्मला सीतारमण, पूर्व पीएम को लेकर कह दी ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: February 18, 2022 09:37 IST

निर्मला सीतारमण ने मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के आंकड़ों की भी तुलना की। मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह को ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है जिनके कार्यकाल में लगातार 22 महीनों तक मुद्रा स्फीति (महंगाई) दहाई में थी और पूंजी देश से बाहर जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पीएम मोदी की आलोचना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे उनसे ऐसी आशा नहीं थीवित्त मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह को भारत को सबसे कमजोर बनाने और देश में भीषण महंगाई के लिए याद किया जाता है

नयी दिल्लीः अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि उन्हें भारत को सबसे कमजोर बनाने और देश में भीषण महंगाई के लिए याद किया जाता है। सीतारमण ने मनमोहन सिंह पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक कारणों से भारत को पीछे खींचने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि कोविड महामारी के बावजूद भारत सबसे तेजी से विकास कर रही बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले साल भी ऐसा ही रहने की संभावना है।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मैं आपका (मनमोहन) बहुत सम्मान करती हूं। मुझे आपसे यह आशा नहीं थी।’’ उन्होंने यह जानना चाहा कि वह कहीं पंजाब विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तो ऐसा नहीं कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री ने पूर्व एनएसई प्रमुख चित्रा रामकृष्ण द्वारा देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज को चलाने के लिए ‘हिमालय में बसने वाले योगी’ की सलाह लेने के बारे में हाल में हुए खुलासों का भी संदर्भ दिया और कहा कि सत्ता में रहते हुए सिंह को लंबे समय तक पता भी नहीं था कि चीजें कैसे चल रही हैं।

सीतारमण ने मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में निर्यात और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के आंकड़ों की भी तुलना की। मंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह को ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया जाता है जिनके कार्यकाल में लगातार 22 महीनों तक मुद्रा स्फीति (महंगाई) दहाई में थी और पूंजी देश से बाहर जा रहा था। उन्होंने महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने वालों पर मुद्दे को लेकर भ्रम पैदा करने का भी आरोप लगाया। 

टॅग्स :Nirmal Sitharamanनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत