लाइव न्यूज़ :

चीन विवाद पर बोले मनमोहन सिंह, कहा- मोदी शहीदों की कुर्बानी की कसौटी पर खरा उतरें, नहीं तो यह देश के साथ विश्वासघात होगा

By शीलेष शर्मा | Updated: June 22, 2020 20:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि हम सरकार को आगाह करेंगे कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति तथा मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता।

Open in App
ठळक मुद्देमनमोहन सिंह ने गलवान घाटी में चीन की घुसपैठ की घटना के बाद लंबी चुप्पी तोड़ी।उन्होंने कहा कि पिछलग्गू सहयोगियों द्वारा प्रचारित झूठ के आडंबर से सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता है।

नई दिल्ली। साहसी सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। हम सरकार को आगाह करेंगे कि भ्रामक प्रचार कभी भी कूटनीति तथा मजबूत नेतृत्व का विकल्प नहीं हो सकता। पिछलग्गू सहयोगियों द्वारा प्रचारित झूठ के आडंबर से सच्चाई को नहीं दबाया जा सकता है, यह बात आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गलवान घाटी में चीन की घुसपैठ की घटना के बाद लंबी चुप्पी तोड़ते हुए कही।

मनमोहन सिंह के इस बयान के तुरंत बाद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की महत्वपूर्ण सलाह। भारत की भलाई के लिए, मैं आशा करता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी उनकी बात को विनम्रता से मानेंगे।"

मोदी सरकार पर लगातार हमला कर रही कांग्रेस

मोदी सरकार पर चीनी घुसपैठ को लेकर लगातार हमला कर रही कांग्रेस यह तय कर चुकी है कि चीनी घुसपैठ को लेकर सरकार द्वारा फैलाये जा रहे झूठ का हर हाल में पर्दाफाश करना है, मोदी सरकार को बेनकाब करने के लिए कांग्रेस अपने संपर्कों के जरिए तथ्य जुटाने में लगी है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जब तक सभी तथ्य उसके हाथ नहीं लगते तब तक़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ अपने हमले को जारी रखेगी। मनमोहन सिंह का बयान पार्टी की इसी रणनीति का हिस्सा है। पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकार को याद दिलाया कि आज हम इतिहास के एक नाजुक मोड़ पर खड़े हैं। हमारी सरकार के निर्णय व सरकार द्वारा उठाए गए कदम तय करेंगे कि भविष्य की पीढ़ियां हमारा आंकलन कैसे करें। जो देश का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके कंधों पर कर्तव्य का गहन दायित्व है।

मोदी का नाम लिए बिना मनमोहन सिंह ने किया हमला

मोदी का बिना नाम लिये उन्होंने तीखा हमला बोला और कहा कि हमारे प्रजातंत्र में यह दायित्व देश के प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री को अपने शब्दों व ऐलानों द्वारा देश की सुरक्षा एवं सामरिक व भूभागीय हितों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सदैव बेहद सावधान होना चाहिए।

डॉक्टर सिंह ने मोदी को कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दिनों की भी याद दिलाई कि उसकी चीन को लेकर क्या सोच थी और ऐसे मामलों को वह किस नजरिए से देखती थी

उन्होंने कहा कि चीन ने अप्रैल से लेकर आज तक भारतीय सीमा में गलवान घाटी एवं पांगोंग त्सो लेक में अनेकों बार जबरन घुसपैठ की है। हम न तो उनकी धमकियों व दबाव के सामने झुकेंगे और न ही अपनी भूभागीय अखंडता से कोई समझौता स्वीकार करेंगे।

सरकार के सभी अंग इस खतरे का सामना करने पर काम करे

मनमोहन सिंह ने मोदी को सलाह दी कि प्रधानमंत्री को अपने बयान से उनके षडयंत्रकारी रुख को बल नहीं देना चाहिए तथा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकार के सभी अंग इस खतरे का सामना करने व स्थिति को और ज्यादा गंभीर होने से रोकने के लिए परस्पर सहमति से काम करें।

कांग्रेस नेता का मानना था कि यही समय है जब पूरे राष्ट्र को एकजुट होना है तथा संगठित होकर इस दुस्साहस का जवाब देना है। हम प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वो वक्त की चुनौतियों का सामना करें, और कर्नल बी. संतोष बाबू व हमारे सैनिकों की कुर्बानी की कसौटी पर खरा उतरें, इससे कुछ भी कम जनादेश से ऐतिहासिक विश्वासघात होगा।

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीराहुल गांधीलद्दाखचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट