लाइव न्यूज़ :

इराक में 39 भारतीय की मौत: सुषमा स्वराज पर बिफरी बहन ने पूछा- 4 साल तक क्यों झूठ बोला कि मेरा भाई जिंदा है?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2018 14:01 IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में यह सूचना दी कि इराक के मोसुल से 2014 से लापता हुए 39 भारतीयों की मौत हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 20 मार्च;  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में मंगलवार को यह सूचना दी इराक के मोसुल से अगवा किए 39 भारतीयों की मौत हो गई है। सुषमा स्वराज के इस सूचना के बाद लोग इसकी निंदा कर रहे हैं। राजनेताओं से लेकर आम लोगों का भी यह कहना है कि आखिरकर सुषमा स्वराज ने यह बात छुपाकर क्यों रखी। इसी दौरान इन 39 भारतीयों में मारे गए पंजाब के मंजिंदर सिंह की बहन का भी बयान आया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से इराक के मोसुल में मारे गए  मंजिंदर सिंह की बहन गुरपीरेंद्र कौर ने कहा, आखिरकर भारत सरकार ने हमने यह क्यों छुपाकर रखा कि उनके भाई की मौत हो चुकी है। 4 साल से सरकार यह बात क्यों छुपा रही है और अचानक इस तरह संसद में इस बात का खुलासा कर देने से हमें समझ नहीं आ रहा है कि हम क्या करें। मुझे सुषमा स्वराज से बात करनी है कि हमारे परिवार को इस बारे में कोई सूचना क्यों नहीं दी गई। मैं उनसे बात करके इस बात का जवाब मांगना चाहती हूं।'

वहीं, इस मामले में जालंधर से मारे गए मृतक के एक भाई ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी तो थी लेकिन यह कब, कैसे हुआ इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामेल में मेरा दो बार DNA सैंपल भी  लिया गया था। सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा कि मोसुल से 2014 में अगवा हुए सारे 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। जिसमें से 38 भारतीयों का डीएनए मैच हो गया है, जबकि 39वें शख्स का डीएनए 70 प्रतिशत तक ही मैच हुआ है। जिसपर अभी जांच जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि  सभी 39 भारतीयों को  ISIS ने मारा है। सभी को मारने के बाद शवों को बगदाद भेज दिया गया था। हमने सभी शवों को पहाड़ की खुदवाई कराके निकलवाया है। सुषमा स्वराज ने इस बात का आश्वासन दिया है कि मृतकों के शरीर को उनके परिवार को सौंपा जाएगा। मारे गए लोगों में 31 लोग पंजाब के हैं। बाकी 4 लोग हिमाचल प्रदेश के हैं। वहीं, इसमें बिहार और पश्चिम बंगाल के लोग भी शामिल हैं।इस मामले में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि सभी भारतीय जिंदा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कभी न कभी चर्चा जरूर होनी चाहिए।वहीं, इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ये हर भारतीय के लिए दुख की खबर है। लेकिन मैं ये जानना चाहता हूं कि ये जानकारी देने में सरकार ने देरी क्यों की? सरकार को ये बताना चाहिए की ये कैसे हुआ, वो लोग कब मरे। साथ ही सरकार ने उनके परिवार वालों को जो उम्मीद दी थी वो गलत है।

टॅग्स :इराकसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

विश्वUS-Iran War: इराक में अमेरिकी फ्यूल प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, क्रैश में विमान KC-135 तबाह; रेस्क्यू जारी

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर