लाइव न्यूज़ :

भारतीय मुस्लिमों पर बराक ओबामा के बयान पर मनीष तिवारी ने दी प्रतिक्रिया, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 23, 2023 10:47 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हाल ही में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर बात करते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हाल ही में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर बात करते हुए नजर आए।कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ओबामा के बयान पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून को अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा हाल ही में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर बात करते हुए नजर आए। वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ओबामा के बयान पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी।

आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य तिवारी ने बाइडन और ओबामा के बीच मजबूत बंधन पर प्रकाश डाला और यह सुझाव दिया कि पूर्व राष्ट्रपति ने बाइडन की ओर से टिप्पणी की। ओबामा ने गुरुवार को कहा कि अगर मुस्लिम अल्पसंख्यकों का सम्मान नहीं किया गया तो भारत के अलग होने का खतरा है, उन्होंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने उठाने का आह्वान किया। 

सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में ओबामा ने कहा कि सहयोगियों के साथ मानवाधिकारों को संबोधित करना हमेशा जटिल था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह सच है कि अगर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मिलते हैं, तो बहुसंख्यक हिंदू भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा, यह उल्लेख करने योग्य बात है।" 

उन्होंने ये भी कहा, "अगर मेरी पीएम मोदी से बातचीत होती, जिन्हें मैं अच्छी तरह से जानता हूं, तो मेरे तर्क का एक हिस्सा यह होगा कि यदि आप भारत में जातीय अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करते हैं, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि किसी बिंदु पर भारत अलग होना शुरू कर देगा। हमने देखा है कि जब आपके अंदर इस प्रकार के बड़े आंतरिक संघर्ष होने लगते हैं तो क्या होता है। तो यह न केवल मुस्लिम भारत बल्कि हिंदू भारत के हितों के भी विपरीत होगा।"

वहीं, ओबामा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, "मुझे आश्चर्य होगा यदि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणियां महज संयोग थीं। जो बाइडन आठ वर्षों तक बराक ओबामा के उपराष्ट्रपति रहे। बराक ओबामा उनके सबसे बड़े समर्थक बने हुए हैं। यह ट्वीडलम और ट्वीडली है। इसे कहने के लिए किसी समान रूप से प्रभावशाली व्यक्ति को बुलाएं।"

 

टॅग्स :Manish Tewariबराक ओबामाजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप