लाइव न्यूज़ :

'...तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा', मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी कविता, मोदी सरकार पर इस अंदाज में साधा निशाना

By विनीत कुमार | Updated: May 19, 2023 12:24 IST

मनीष सिसोदिया के नाम से एक कविता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अरविंद केजरीवाल ने इसे ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा- जेल से मनीष जी का पत्र।

Open in App

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया एक बार फिर चर्चा में हैं। जेल से लिखा उनका एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने एक कविता के माध्यम से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पत्र को साझा किया है।

केजरीवाल ने पत्र साझा करते हुए ट्वीट किया, 'जेल से मनीष जी का पत्र..' इसमें लिखा है-

अगर, हर गरीब को मिली किताबतो, नफरत की ओधी कौन फैलाएगा. सबके हाथों को मिल गया काम, तो सड़कों पर तलवारें कौन लहराएगा. अगर पढ़ गया, हर गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा.

अगर हर किसी को मिल गई अच्छी शिक्षा और समझ, तो इनका वाटसेप का विश्वविद्यालय बंद हो जाएगा. पढ़े लिखे और समझदारी की बुनियाद पर खड़े समाज को, कोई कैसे, कौमी नफरत के माया जाल में फंसाएगा.अगर पढ़ गया एक-एक गरीब का बच्चा तो चौथी पास राजा का राजमहल हिल जाएगा.

अगर पढ़ गया समाज का हर बच्चा, तो तुम्हारी चालाकियों और कुनीतियों पे सवाल उठाएगा. अगर गरीब को मिली कलम की ताकत, तो वो अपने 'मन की बात' सुनाएगा. अगर पढ़ गया एक एक गरीब का बच्चा, तो चौथी पास राजा का, राजमहल हिल जाएगा.

दिल्ली और पंजाब के स्कूलों में हो रहा शंखनाद. पूरे भारत में अच्छे शिक्षा की अलख जगाएगा.जेल भेजो या फाँसी दे दो, ये कारवां रक नहीं पाएगा, अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, राजमहल तुम्हारा दिन जाएगा.

- मनीष सिसोदिया

बता दें कि पिछले हफ्ते मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत अवधि दो जून तक बढ़ा दी गई थी। अदालत ने इससे पहले गत 31 मार्च को सिसोदिया की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि सिसोदिया इस मामले में आपराधिक साजिश के प्रथम दृष्टया सूत्रधार थे और उन्होंने दिल्ली सरकार में अपने और अपने सहयोगियों के लिए लगभग 90-100 करोड़ रुपये की अग्रिम रिश्वत के कथित भुगतान से संबंधित आपराधिक साजिश में "सबसे महत्वपूर्ण और प्रमुख भूमिका" निभाई। 

सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में कई दौर की पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। पूर्व में भी तिहाड़ जेल से लिखा मनीष सिसोदिया का एक पत्र सामने आया था। इसमें भी उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।

टॅग्स :मनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीअरविंद केजरीवालसीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर