लाइव न्यूज़ :

थप्पड़ कांड पर मनीष सिसोदिया ने कहा- शर्म करो मोदी जी, अरविंद केजरीवाल शेर का बच्चा है, कायरों से नहीं डरता

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 5, 2019 01:43 IST

Lok Sabha Elections 2019, Arvind Kejriwal Slap Case: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम पर हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कसूरवार ठहराया। सिसोदिया ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल को शेर का बच्चा और बीजेपी वालों को कायर करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी दिल्ली में सीएम केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ मारा, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरा।मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी और बीजेपी को घेरते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल वो शेर का बच्चा है जो कायरों से नहीं डरता है।

Lok Sabha Elections 2019, Arvind Kejriwal Slap Case: लोकसभा चुनाव के चलते अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने हमला कर दिया। सीएम केजरीवाल को सुरेश नाम के शख्स ने उस वक्त थप्पड़ जड़ दिया जब वह शनिवार (4 मई) को पश्चिमी दिल्ली में रोड शो कर रहे थे। सीएम केजरीवाल पर हमले की यह घटना वीडियो में कैद हो गई और आप कार्यकर्ताओं मे शख्स की पिटाई कर दी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम पर हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कसूरवार ठहराया। सिसोदिया ने लोगों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल को शेर का बच्चा और बीजेपी वालों को कायर करार दिया।

सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली में माहौल है कि आम आदमी पार्टी सातों की सातों सीटें जीत रही है। इससे बौखला के आज इन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है भाईयों। अरविंद जी रोड शो लेकर चल रहे थे। एक आदमी जीप पे चढ़के उन पर हमला करके आया है। मैं कहता हूं शर्म करो नरेंद्र मोदी जी.. अगर हिम्मत हैं तो दिल्ली की जनता का दिल जीतकर दिखाओ.. ये चांटे और थप्पड़ से हम नहीं डरने वाले हैं।''

मनीष सिसोदिया ने आगे कहा, ''अरविंद केजरीवाल वो शेर का बच्चा है जो तुम्हारे इन छोटे-छोटे चिरकुटियों से नहीं डरता है। कायरों, अगर हिम्मत है तो जनता के लिए काम करके चुनाव लड़ो न.. इस तरह से चुनाव लड़ोगे? कहीं थप्पड़ चलाते हो.. कहीं कुछ इस तरह की कायरों वाली हरकत करते हो.. तो भाईयों और बहनों आज में कहना चाहता हूं कि 12 तारीख को इन कायरों को भगा देना यहां से..

..और झाड़ू के वोट लगाना सारे के सारे लोग मिलके.. यहां जितने लोग आए हैं, मुझे पता है कि सब झाड़ु वाले हैं। तभी इतनी देर से बैठे हैं लेकिन हमारी और आपकी सबकी जिम्मेदारी है कि 12 तारीख तक अपने गली-मुहल्ले में एक भी वोट ऐसा नहीं छोड़ना जो भारतीय जनता पार्टी को जा रहा हो या कांग्रेस को जा रहा हो।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने कहा, ''हमलावर सुरेश आम आदमी पार्टी का समर्थक रहा है और पार्टी की रैलियों और बैठकों को आयोजित किया करता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि आप नेताओं के व्यवहार के कारण उसका मोहभंग हो गया। सशस्त्र बलों को लेकर पार्टी में अविश्वास को देखते हुए वह नाराज था।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर