लाइव न्यूज़ :

17 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेजे गए मनीष सिसोदिया, जमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक टली

By शिवेंद्र राय | Updated: March 10, 2023 17:37 IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 17 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने अदालत में कहा कि सिसोदिया ने सबूत छिपाने के लिए मोबाइल नष्ट किया था। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई भी टल गई है। अब उनकी जमानत पर सुनवाई 21 मार्च को होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया 17 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेजे गएजमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक टलीआप ने भाजपा पर लगाए जानबूझ कर जेल में रखने के आरोप

नई दिल्ली: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदियाको 17 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने अदालत में कहा कि सिसोदिया ने सबूत छिपाने के लिए मोबाइल नष्ट किया था। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई भी टल गई है। अब उनकी जमानत पर सुनवाई 21 मार्च को होगी।

सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि आबकारी नीति तैयार करने के पीछे साजिश थी।  ED ने आरोप लगाया कि सिसोदिया ने ‘घोटाले’ के बारे में गलत बयान दिए हैं। ED ने कहा कि वह अपराधियों के तौर-तरीकों का पता लगाना चाहती है और अन्य आरोपियों के साथ सिसोदिया का सामना करवाना चाहती है। अदालत में दी गई ईडी की दलीलों के मुताबिक  बीआरएस विधायक के कविता और सिसोदिया के बीच राजनीतिक अंडर स्टैंडिंग थी।

सिसोदिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर उनके वकील दयान कृष्णन ने सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। इससे पहले ईडी नेसिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया के वकील ने आरोप लगाया कि इससे पहले ईडी ने उन्हें कभी समन जारी नहीं किया था।

सिसोदिया पर कसते सीबीआई और ईडी के शिकंजे से आम आदमी पार्टी भी भड़की हुई है। आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर जानबूझकर सिसोदिया को किसी भी तरह जेल में रखने की साजिश का आरोप लगाया है। इसके अलावा संजय सिंह ने कहा, "जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, वो उतना बड़ा पदाधिकारी। बीजेपी का ये नया नारा है। बीजेपी के नेता हैं, तो राजा हरिश्चंद्र हैं। वरना मनीष सिसोदिया के घर, गांव, बैंक में कुछ नहीं मिला, सीबीआई ने हार मानी। जमानत की तारीख आई तो ईडी की नींद खुली।"

संजय सिंह ने आगे कहा, मोदी जी का नारा है- "तुम मुझे ड्रग्स दो, मैं तुम्हें गेंहू दूंगा। तालिबान 20 हजार करोड़ के ड्रग्स भेजता है। तो मोदी उन्हें 20 हजार टन गेंहूं भेजते हैं।"

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीBJPसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयके कविता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम