लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया ने ऑक्सीजन रिपोर्ट को लेकर बोला हमला, कहा-ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं, झूठ बोल रहे हैं भाजपा नेता

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 14:13 IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आई एक ऑडिट रिपोर्ट को लेकर भाजपा के खिलाफ हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया ने कथित ऑक्सीजन रिपोर्ट को लेकर भाजपा पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। सिसोदिया ने कहा, ऑक्सीजन की मांग को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की रिपोर्ट है ही नहीं। सिसोदिया ने कहा कि इस मामले को लेकर भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आई एक ऑडिट रिपोर्ट को लेकर भाजपा के खिलाफ हमला बोला है। सिसोदिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त ऑडिट कमेटी के निष्कर्ष की जिस रिपोर्ट के बारे में बात की जा रही है वह है ही नहीं। सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार के खिलाफ कहा जा रहा है कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले जब चरम पर थे तब ऑक्सीजन की मांग को बढ़ाचढ़ाकर बताया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई रिपोर्ट है ही नहीं और भाजपा झूठ बोल रही है। 

सिसोदिया ने कहा, 'हमने कथित रिपोर्ट के बारे में सुना है, जिसमें दावा किया गया है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की माग बढ़ाचढ़ाकर बताई गई। भाजपा नेता आप सरकार के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट का हवाला देते रहे हैं। सच तो यह है कि ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं है। भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा झूठ बोल रही है।'

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी का गठन किया है। हमने कमेटी के सदस्यों से बात की है और उन्होंने कहा है कि अब तक किसी भी रिपोर्ट को मंजूरी नहीं दी गई है और न ही हस्ताक्षर किए गए हैं। फिर यह कौनसी रिपोर्ट है? सिसोदिया ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी के हस्ताक्षर और अनुमोदन वाली रिपोर्ट सामने रखे। 

भाजपा की नाकाफी से वाकिफ-सिसोदिया

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन संकट और देश भर में ऑक्सीजन के प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार की नाकामी से हम सभी वाकिफ हैं। भाजपा जिम्मेदारी लेने की बजाय ऐसी खबरों का हवाला दे रही है जो कि मौजूद ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इसे अपने मुख्यालय में बनाया और ऑक्सीजन ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट बता दिया। 

भाजपा नेताओं पर झूठ बोलने का आरोप लगाया

उन्होंने कहा कि यह उन लोगों का अपमान है जिन्होंने भाजपा के ऑक्सीजन कुप्रबंधन के कारण अपने लोगों को खो दिया। सिसोदिया ने सवाल उठाया कि क्या मरीज, डॉक्टर और अस्पताल सब झूठ बोल रहे थे? उन्होंने कहा कि इतने सारे पक्ष अदालत में गए क्या वे सब झूठ बोल रहे थे? सिसोदिया ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं। 

टॅग्स :दिल्लीमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया