लाइव न्यूज़ :

Manipur Violence: पल्लेल में सुरक्षा बलों पर हमला, विद्रोही कर रहे हैं भारी गोलीबारी, मीरा पैबिस ने सकड़ों को किया अवरूद्ध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 8, 2023 11:26 IST

मणिपुर में बीते मई महीने से जारी हिंसा आज तड़के सुबह उस वक्त उग्र हो गई, जब तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में भारी गोलीबारी की घटना फिर से शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में सुरक्षाबलों पर हमला, विद्रोहियों ने की भारी गोलीबारी घाटी में छुपे हुए सशस्त्र बदमाशों ने सुबह 6 बजे अचानक मोलनोई में सुरक्षा बलों पर की फायरिंगसशस्त्र बदमाशों के समर्थन में मैतेई महिलाओं के दल मीरा पैबिस ने किया सड़कों को अवरुद्ध

इंफाल: मणिपुर में बीते मई महीने से जारी हिंसा आज तड़के सुबह उस वक्त उग्र हो गई, जब तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में भारी गोलीबारी की घटना फिर से शुरू हो गई है। खबरों के अनुसार शुक्रवार को सुबह में करीब 6 बजे हिंसक विद्रोही सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रक्षा सेवाओं से जुड़े सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि घाटी में छुपे हुए सशस्त्र बदमाशों ने सुबह 6 बजे अचानक पल्लेल के पास मोलनोई में सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों पक्षों की की ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि इस भयंकर गोलीबारी के शुरू होने के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और मैतेई महिला निगरानी दल मीरा पैबिस ने सड़क को अवरुद्ध करना शुरू कर दिया।

हमले के संबंध में सुरक्षा अधिकारियों ने कहा, “मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और हालात को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा है।''

इससे पहले बीते बुधवार को बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले की सीमा पर हजारों लोगों की भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़प हुई थी, जिसमें लगभग दर्जनों लोग घायल हो गए थे। उसके बाद गुरुवार को बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा पर शांति बनी रही लेकिन तेंगनौपाल जिले के पल्लेल में शुरू हुई गोलाबारी से सुरक्षा बलों के सामने एक बार फिर शाति-व्यवस्था कायम करने में भारी चुनौती खड़ी हो गई है।

टॅग्स :मणिपुरManipur PoliceImphalPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर