लाइव न्यूज़ :

मणिपुर भूस्खलन में अब तक 14 लोगों की मौत; सेना और रेलवे कर्मियों, मजदूरों सहित 60 लोगों के दबे होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2022 07:10 IST

 एक बयान में सेना ने कहा कि असम राइफल्स और प्रादेशिक सेना के जवानों ने खराब मौसम के बावजूद टुपुल रेलवे स्टेशन के आम क्षेत्र में दिनभर बचाव अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक ग्रामीणों, सेना और रेलवे कर्मियों, मजदूरों सहित 60 लोगों के दबे होने की आशंका हैमलबे से 23 लोगों को निकाला गया है जिनमें से 14 लोगों की मृत्यु हो गई है

नई दिल्लीः मणिपुर में भूस्खलन हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर, नोनी के डीजीपी पी डौंगेल ने बताया कि मलबे से 23 लोगों को निकाला गया है। जिनमें से 14 लोगों की मृत्यु हो गई है। पी डौंगेल ने कहा कि अबी कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, लेकिन अभी तक ग्रामीणों, सेना और रेलवे कर्मियों, मजदूरों सहित 60 लोगों के दबे होने की आशंका है।

गौरतलब है कि गुरुवार को मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन की घटना सामने आई। एक बयान में सेना ने कहा कि असम राइफल्स और प्रादेशिक सेना के जवानों ने खराब मौसम के बावजूद टुपुल रेलवे स्टेशन के आम क्षेत्र में दिनभर बचाव अभियान चलाया। उसने एक बयान में कहा, ‘‘ नागरिक प्रशासन ने इजेई नदी के निचले हिस्से में रह रहे लोगों को एहतियात बरतने तथा भूस्खलन के कारण नदी पर बने बांध के टूट जाने की आशंका से वहां से चले जाने की हिदायत दी है। ’

उसने कहा कि रात में तलाशी अभियान जारी रहेगा। उस जगह पहुंचने एवं बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए बुलडोजर समेत इंजीनियिरिंग उपकरण लगाये गये हैं। बयान में कहा गया है, ‘‘ भारतीय रेलवे, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) के दल तथा नोनी जिले के स्थानीय लोग तलाशी अभियान में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं।’’ 

टॅग्स :मणिपुरभूस्खलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा