लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: अफवाह फैलाने वाली खबरों की जानकारी देने के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर, लूटे हथियार लौटाने की अपील

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 22, 2023 18:03 IST

मणिपुर सरकार ने शनिवार को जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। एक हेल्पलाइन नंबर (9233522822) जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों को नजदीकी पुलिस स्टेशनों में वापस करने का भी आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर सरकार ने जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील कीएक हेल्पलाइन नंबर (9233522822) जारी किया गया हैइस नंबर पर अफवाह फैलाने वाले वीडियो की जानकारी दी जा सकती है

इंफाल: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य में एक बार फिर से तनाव भड़का हुआ है। राज्य में एक बार स्थिति खराब होने की आशंका के बीच मणिपुर सरकार ने शनिवार को जनता से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की। लोगों को "निराधार" वीडियो के प्रसार के बारे में सूचित करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (9233522822) जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से लूटे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों को नजदीकी पुलिस स्टेशनों में वापस करने का भी आग्रह किया है।

बता दें कि  दो आदिवासी महिलाओं को नग्न कर घुमाए जाने के मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 4 लोग 20 जुलाई को गिरफ्तार किए गए थे। शुक्रवार, 21 जुलाई की देर रात पांचवे आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। 19 वर्षीय आरोपी की पहचान युमलेम्बम नुंगसिथोई के रूप में हुई। 

मणिपुर पुलिस ने एक बयान में कहा, "राज्य पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करके शेष दोषियों को गिरफ्तार करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।"

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आश्वासन दिया कि वह वायरल वीडियो में देखे गए अन्य संदिग्धों के लिए खोज अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। राज्य सरकार ने कहा कि कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एन बीरेन सिंह ने कहा, "हम राज्य भर में, घाटी और पहाड़ी दोनों जगह इसकी निंदा कर रहे हैं। राज्य के लोग महिलाओं को मां के समान मानते हैं। कुछ शरारती तत्वों ने ऐसा करके हमारी छवि खराब की है।"

एन बीरेन सिंह ने ट्वीट करके कहा, "मेरी संवेदनाएं उन दो महिलाओं के प्रति हैं जिनके साथ बेहद अपमानजनक और अमानवीय कृत्य किया गया। वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई। फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। हमारे समाज में ऐसे जघन्य कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है। इस मामले में मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाए।"

टॅग्स :मणिपुरManipur PolicePoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए