लाइव न्यूज़ :

मणिपुरः हिंसाग्रस्त इलाके को छोड़कर भागते दिखे लोग, तैनात की गई सेना; 4 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, इंटरनेट बंद, आठ जिलों में कर्फ्यू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2023 10:48 IST

सेना के एक प्रवकात ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। रात में सेना और असम राइफल्स की मांग की गई थी और राज्य पुलिस के साथ बलों ने सुबह तक हिंसा पर नियंत्रण पा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा के बाद मणिपुर में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं है।राज्य के आठ जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।हिंसा वाले क्षेत्र में गुरुवार सेना ने फ्लैग मार्च किया।

इंफालः मणिपुर में आदिवासियों के आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद कई इलाकों में तनाव की स्थिति है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें हिंसा प्रभावित क्षेत्र से लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित लोगों के चेहरे पर भय को साफ-साफ देखा जा सकता है। इस बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और असम राइफल्स को तैनात किया गया है।

सेना के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि अब तक 4,000 लोगों को सुरक्षाबलों ने हिंसा प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि और भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।प्रवक्ता ने बताया कि रात में सेना और असम राइफल्स की मांग की गई थी और राज्य पुलिस के साथ बलों ने सुबह तक हिंसा पर नियंत्रण पा लिया।

प्रवक्ता ने आगे बताया, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है। इंफाल घाटी में वर्चस्व रखने वाले गैर-आदिवासी मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग को लेकर चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) द्वारा बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च में हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया, जिसके दौरान आदिवासियों और गैर-आदिवासियों के बीच झड़पें हुईं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने बताया कि उत्तेजित युवकों को इंफाल पश्चिम जिले के कांचीपुर और घाटी में पूर्वी इंफाल के सोइबाम लीकाई इलाकों में इकट्ठा होते देखा गया।

उन्होंने बताया कि स्थिति को देखते हुए गैर-आदिवासी बहुल इंफाल पश्चिम, काकचिंग, थौबल, जिरिबाम और विष्णुपुर जिलों तथा आदिवासी बहुल चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पांच दिन के लिए निलंबित कर दी गईं हैं। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मणिपुरArmyइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप