लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में बीजेपी के सहयोगी दल ने बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लिया

By रुस्तम राणा | Updated: August 6, 2023 20:55 IST

केपीए के पास कम से कम दो विधायक हैं। केपीए प्रमुख टोंगमांग हाओकिप ने पत्र में कहा, "मौजूदा टकराव पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर की मौजूदा सरकार के लिए जारी समर्थन अब निरर्थक है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा के कारण मणिपुर की एन बीरेन सिंह सरकार ने अपना एक छोटा सहयोगी खोयाKPA ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को लिखे एक पत्र में समर्थन वापस लेने की घोषणा कीराज्य की विधानसभा में केपीए के पास कम से कम दो विधायक हैं

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर राज्य में तीन महीने से अधिक समय से जारी हिंसा के कारण मणिपुर की एन बीरेन सिंह सरकार ने रविवार को अपना एक छोटा सहयोगी खो दिया। कुकी पीपुल्स एलायंस (केपीए) ने राज्यपाल अनुसुइया उइके को लिखे एक पत्र में समर्थन वापस लेने की घोषणा की है। केपीए के पास कम से कम दो विधायक हैं। केपीए प्रमुख टोंगमांग हाओकिप ने पत्र में कहा, "मौजूदा टकराव पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली मणिपुर की मौजूदा सरकार के लिए जारी समर्थन अब निरर्थक है। इसलिए, मणिपुर सरकार को केपीए का समर्थन वापस लिया जाता है।'' 

मणिपुर विधानसभा में भाजपा के 32 सदस्य हैं, जबकि उसे 5 एनपीएफ विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। विपक्षी विधायकों में एनपीपी के सात, कांग्रेस के पांच और जदयू के छह विधायक शामिल हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर निकलने का केपीए का फैसला ऐसे समय में आया है जब बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार हिंसा को नियंत्रित करने में असमर्थता को लेकर आलोचनाओं का शिकार बनी हुई है, जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए हैं।

मेतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें भड़क उठी थीं। आरक्षित वन भूमि से कुकी ग्रामीणों को बेदखल करने पर तनाव के बाद झड़पें हुईं। मणिपुर की आबादी में मेतेई लोगों की संख्या लगभग 53 प्रतिशत है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं। दूसरी ओर, नागा और कुकी जैसे आदिवासी आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिले में रहते हैं।

टॅग्स :मणिपुरBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप