लाइव न्यूज़ :

मणिपुर चुनाव: हिंसा की दो अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, दो घायल, सुरक्षा बलों पर बिना कारण गोली चलाने का आरोप

By विशाल कुमार | Updated: March 5, 2022 14:18 IST

सूत्रों ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र में दो लोग पोलिंग स्टेशन से दो लोग ईवीएम छिनने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देदो लोग पोलिंग स्टेशन से दो लोग ईवीएम छिनने की कोशिश कर रहे थे।सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।एक भाजपा समर्थक की कथित तौर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इम्फाल: मणिपुर में आज दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान मतदान संबंधी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना थौबल जिले में और दूसरी सेनापति जिले में हुई।

समाचार एजेंसी यूएनआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र में दो लोग पोलिंग स्टेशन से दो लोग ईवीएम छिनने की कोशिश कर रहे थे। इस पर सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया।

भाजपा के चुनाव एजेंट जोनाथन ताओ ने निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उन्हें बिना कारण गोली मारी गई और न्याय मिलने तक सुरक्षा बलों को वहां से जाने नहीं दिया जाएगा।

वहीं, मणिपुर में शनिवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के शुरू होने से कुछ घंटे पहले हिंसा भड़क उठी, जब एक भाजपा समर्थक की कथित तौर पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि भाजपा के एक निष्कासित नेता के आवास के बाहर एक देशी बम विस्फोट हो गया। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय एल. अमुबा सिंह ने शनिवार तड़के यहां एक अस्पताल में गोली लगने से दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि सिंह, भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तड़के थौबल जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता के आवास पर गए थे और उनसे कहा था कि प्रचार का निर्धारित समय खत्म होने के बाद वह प्रचार करना बंद कर दें। 

अधिकारी ने कहा कि इस मुद्दे पर एक विवाद के दौरान, उसने सिंह पर कथित रूप से गोली चलाई, जिन्हें पहले जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया और बाद में इंफाल में एक अन्य स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर कर दिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सिंह को गोली लगने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन पर पथराव करने के बाद घायल हो गया। अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें कि, मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह 22 सीटों के लिए सात बजे मतदान शुरू हुआ और यहां 11 बजे तक 28.19 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022चुनाव आयोगकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा