लाइव न्यूज़ :

Mandi Lok Sabha Elections: 'हम उनसे बड़े हिंदू हैं', कंगना पर विक्रमादित्य सिंह का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 13:29 IST

Mandi Lok Sabha Elections: मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने आखिरकार अपने पत्ते खोल ही दिए। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंडी लोकसभा से चुनावी मैदान में उतार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंडी लोकसभा सीट पर कंगना के सामने विक्रमादित्य सिंह विक्रमादित्य सिंह ने कहा, मैं उनका सम्मान करता हूं मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें पहले डेटा पढ़ लेना चाहिए

Mandi Lok Sabha Elections: मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने आखिरकार अपने पत्ते खोल ही दिए। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मंडी लोकसभा से चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब सिंह का मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रन्नौत से होगा। कंगना लगातार मंडी लोकसभा क्षेत्र में जाकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस ने जिसे मंडी लोकसभा से उम्मीदवार बनाया, उन्हें वह पप्पू कह चुकी हैं। इस पर पहली बार विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि मैं कंगना रन्नौत का बहुत सम्मान करता हूं। लेकिन मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगा कि आरोप लगाने से पहले उन्हें पहले डेटा पढ़ लेना चाहिए। वह सार्वजनिक रैलियों में मुख्यमंत्री के खिलाफ जो आरोप लगा रही हैं, वहां वह बिना होमवर्क किए जा रही हैं।बोलने से पहले इसकी गंभीरता को समझें। उन्होंने कहा कि आपको सुबह कागज का एक टुकड़ा दिया जाता है और आप इसे जोर से पढ़ते हैं। यह सही नहीं है। यह 'हिंदुत्व पथ' और दूसरों को हिंदू विरोधी बताना भाजपा और उसके उम्मीदवार की मदद नहीं करने जा रहे हैं। यहां भाजपा और उनके उम्मीदवार की दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि वह हिन्दुत्व की बात करते हैं, लेकिन हम उनसे बड़े हिंदू हैं। हम चुनाव में हिन्दुत्व का मुद्दा लेकर जाएंगे।

यहां बताते चले कि मौजूदा समय में मंडी लोकसभा से कांग्रेस प्रतिभा सिंह सांसद हैं। हालांकि, इस बार उनके बेटे और सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया गया है। शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की सीईसी की बैठक हुई। इस बैठक के बाद ऐलान किया गया कि मंडी लोकसभा से  विक्रमादित्य सिंह को चुनाव लड़ना है।

कंगना ने कहा, दोनो पप्पुओं से कोई उम्मीद नहीं

11 अप्रैल को एक चुनावी सभा में कहा कि एक बड़ा पप्पू दिल्ली में रहता है और हमारे यहां भी एक छोटा पप्पू रहता है। इनसे कोई उम्मीद नहीं कर सकता है। बड़ा पप्पू कहता है शक्ति का विनाश कर देना है। बड़ा पप्पु जब ऐसी बात करता है तो छोटे पप्पू से क्या उम्मीद कर सकते हैं। 

टॅग्स :Mandiलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकंगना रनौतKangana Ranaut
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण