लाइव न्यूज़ :

मुंबईः तीन तलाक पर बोल रहे थे असदुद्दीन ओवैसी, युवक ने फेंका जूता, सीसीटीवी से हुई पहचान

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 24, 2018 12:45 IST

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पर जूता फेंकने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए कर ली गई है। हालांकि अभी वह गिरफ्तार नहीं हो सका है।

Open in App

एआईएमआईएम प्रमुख और लोक सभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर मंगलवार (23 जनवरी) रात करीब साढ़े नौ बजे एक युवक ने जूता फेंक दिया। यह घटना दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा की है, जहां असदुद्दीन ओवैसी एक रैली को संबोधित करते हुए तीन तलाक के मुद्दे के खिलाफ बोल रहे थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि ओवैसी को जूता नहीं लगा है।

खबरों के अनुसार, पुलिस का कहना है ओवैसी पर जूता फेंकने वाले आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए कर ली गई है। हालांकि अभी वह गिरफ्तार नहीं हो सका है। घटना के दौरान ओवैसी तीन तलाक के मुद्दे के खिलाफ बोल रहे थे।

इस दौरान ओवैसी ने कहा कि मैं अपने लोकतांत्रिक अधिकार के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं। ये सभी निराश लोग हैं जो यह नहीं देख सकते हैं कि तीन तलाक पर सरकार का फैसला जनता खासतौर पर मुसलमानों ने स्वीकार नहीं किया है। 

ओवैसी ने कहा कि ये लोग (जूता फेंकने वाले के संदर्भ में) उन लोगों में से हैं जो महात्मा गांधी, गोविंद पानसरे और नरेंद्र दाभोलकर के हत्यारों की विचारधारा का अनुसरण करते हैं। यह हमें उनके खिलाफ सच बोलने से नहीं रोक सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि असदुद्दीन ओवैसी तीन तलाक को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते आए हैं। बीते दिनों ने एक रैली में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि सरकार का रुख छलावा है और महिलाओं को न्‍याय दिलाने की बात कहना तो महज एक बहाना है। उनका तो असली निशाना शरियत पर है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीमुंबईबीजेपीमोदी सरकारतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप