लाइव न्यूज़ :

मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर के यौन उत्पीड़न के मामले में व्यक्ति को 10 वर्ष की सजा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:16 IST

Open in App

मुंबई की एक विशेष अदालत ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोर के यौन उत्पीड़न के मामले में 33 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को दस साल कैद की सजा सुनायी।पॉक्सो मामलों के लिए विशेष न्यायाधीश सुरकेहा पाटिल ने आरोपी निखिल भोले को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत दोषी पाया। किशोर का 2016 में यहां चेंबूर इलाके में स्थित एक सार्वजनिक शौचालय के अंदर आरोपी द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था। विशेष लोक अभियोजक वीणा शेलार ने कहा कि इसका पता छह महीने बाद चला जब किशोर को कुछ चिकित्सकीय दिक्कतों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि अभियोजन पक्ष ने मुकदमे के दौरान सात गवाहों से पूछताछ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज