लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पीएम मोदी की गुजरात रैली में पंडाल का नट-बोल्ट खोलता दिखा आरोपी, गिरफ्तार कर पुलिस कर रही है पूछताछ

By आजाद खान | Updated: November 3, 2022 12:06 IST

वीडियो में यह देखा गया है कि आोरपी एक जगह खड़ा होकर चुपके से नट बोल्ट खोल रहा है। ऐसे में वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की रैली के दौरान एक शख्स को नट-बोल्ट खोलते हुए देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी को देखा गया है। वीडियो के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है।

गांधीनगर: पीएम मोदी की रैली में पंडाल के खंबे से स्क्रू निकालने का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के बनासकाँठा में घटी है जहां पीएम मोदी रैली कर रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है वह किस कारण से रैली के पंडाल का नट-बोल्ट खोल रहा था। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि पीएम मोदी के बनासकाँठा वाली रैला में एक शख्स चुपके से पंडाल का नट-बोल्ट खोल रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि जिस समय शख्स नट-बोल्ट खोल रहा है, उस समय पीएम मोदी को बोलते हुए भी सुना गया है। 

इस वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि वह खड़ा होकर इधर-उधर देखते हुए चुपके से नट-बोल्ट खोल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स नट-बोल्ट को खोल कर अपने पॉकेट में रख लिया है। 

इससे पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि जिस दिन यह घटना घटी है उस दिन पीएम मोदी रैली के दौरान विभिन्न योजनाओं का ऐलान कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने उस दिन बनासकाँठा के थराड़ में 8000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास भी किया था। इसी साल अगले महीने गुजरात में चुनाव भी होने वाले है। 

इससे पहले 2018 में भी ऐसी ही घटना घटी थी जब पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में रैली कर रहे थे। इस दौरान एक हादसा हो गया था जिसमें 90 लोग घायल हुए थे। यही नहीं नवंबर 2013 में भी पीएम मोदी के रैली में सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद से पीएम के सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया था।  

टॅग्स :गुजरातवायरल वीडियोनरेंद्र मोदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील