लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण मंदिर में गुरुग्रंथ साहिब के करीब पहुंचा शख्स, आरोप- बेअदबी की कोशिश, पीट-पीटकर लोगों ने की हत्या

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2021 21:01 IST

स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने गुरुग्रंथ साबिह की बेअदबी की कोशिश की थी। इसके बाद उग्र कुछ लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप।शनिवार शाम करीब 6 बजे रहरास साहिब का पाठ चल रहा था, उसी दौरान हुई घटना।आरोपों के मुताबिक युवक ने सचखंड साहिब के अंदर बनी ग्रिल को पार किया और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश की।

अमृतसर: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब एक शख्स गुरुग्रंथ साहिब के करीब पहुंच गया। हंगामा इतना बढ़ा कि वहां खड़े सेवादारों और लोगों ने शख्स को पकड़ लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पूरी घटना उस समय हुई जब शाम रहरास साहिब का पाठ चल रहा था। मारा गया शख्स उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक शख्स ने सचखंड साहिब के अंदर बनी ग्रिल को पार किया और गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि शख्स ने वहां रखी तलवार भी उठाने की कोशिश की थी। 

शख्स की पिटाई के बाद उसे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के हवाले कर दिया गया था। वहीं, SGPC पदाधिकारियों के अनुसार मंदिर में मौजूद लोगों ने ही युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 

गुरुग्रंथ साहिब के करीब कैसे पहुंचा युवक?

स्वर्ण मंदिर में सचखंड साहिब के अंदर शाम करीब 6 बजे रहरास (शाम का पाठ) चल रहा था। इस दौरान हर रोज की तरह श्रद्धालु माथा टेकने के लिए भी पहुंच रहे थे। सचखंड साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे सुरक्षा के लिए ग्रिल है। अंदर सिर्फ पाठी बैठकर पाठ करते हैं।

बहरहाल, लोगों की कतार में शामिल युवक अपनी बारी आने पर सचखंड साहिब पहुंचा और ग्रिल फांदकर अचानक गुरु ग्रंथ साहिब की ओर बढ़ गया। इसी दौरान वहां मौजूद सेवादारों ने पकड़ लिया। शख्स को वहां से दूर ले जाया जा रहा था तभी भीड़ ने उस पर हमला कर दिया।

इस बीच पुलिस ने बताया है कि शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, बेअदबी की कोशिश से नाराज सिख जत्थेबंदियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय के बाहर धरना दिया। जत्थेबंदियों की मांग है कि बेअदबी के आरोपी का शव पुलिस को नहीं सौंपा जाना चाहिए था। 

टॅग्स :Golden TempleAmritsar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मुस्लिम व्यक्ति के वज़ू को लेकर विवाद: जानिए इस पर एसजीपीसी ने क्या कहा

ज़रा हटकेपंजाब में पोस्टिंग, फिर भी पंजाबी नहीं आती? अमृतसर पोस्ट ऑफिस का मामला चर्चा में

भारतPunjab: अमृतसर के कई स्कूलों को मिली बम की धमकी, जल्द छात्रों को बाहर निकाला गया; जांच जारी

भारतपाकिस्तान के निशाने पर अमृतसर स्वर्ण मंदिर?, आकाश मिसाइल और L-70 एयर डिफेंस गन ने कैसे पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया, देखिए वीडियो

भारतPunjab: अमृतसर में नकली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, कई गांवों में पसरा मातम; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए